फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   speeding uncontrollably rtv fell on the bike five injured in dwarka delhi

द्वारका: तेज रफ्तार आरटीवी अनियंत्रित होकर बाइक पर गिरी, पांच घायल

Tue, 22 Feb 2022 01:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Feb 2022 01:38 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात पुलिस को पालम ओवर ब्रिज के पास दुर्घटना होने की जानकारी मिली। एसआई मनोज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पाया कि एक आरटीवी अनियंत्रित होकर बाइक पर गिरी है। जांच में पता चला कि आरटीवी सवारी लेकर महिपाल पुर से मंगलापुरी पालम की ओर जा रही थी।

विज्ञापन
speeding uncontrollably rtv fell on the bike five injured in dwarka delhi
आरटीवी अनियंत्रित होकर बाइक पर पलटी - फोटो : amar ujala

विस्तार

द्वारका साउथ इलाके में रविवार रात एक तेज रफ्तार आरटीवी अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गई। पालम ओवर ब्रिज पर हुए हादसा के दौरान बाइक चालक और उसका साथी बाइक से कूद कर भाग गया, जबकि आरटीवी में सवार तीन यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। बाइक पर सवार युवक को भी मामूली चोट लगी है। पुलिस एक यात्री की शिकायत पर मामला दर्ज कर फरार आरटीवी चालक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात पुलिस को पालम ओवर ब्रिज के पास दुर्घटना होने की जानकारी मिली। एसआई मनोज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पाया कि एक आरटीवी अनियंत्रित होकर बाइक पर गिरी है। जांच में पता चला कि आरटीवी सवारी लेकर महिपाल पुर से मंगलापुरी पालम की ओर जा रही थी। आरटीवी का चालक अपनी गाड़ी को लापरवाही से चला रहा था और ओवरब्रिज से नीचे उतरने के दौरान आरटीवी अनियंत्रित हो गई और बाइक पर गिर गई। 
विज्ञापन


बाइक चालक और उसपर सवार युवक भागकर अपनी जान बचाई। उन्हें मामूली चोट आई। घटना में आरटीवी सवार तीन यात्री को भी चोटें लगी। सभी घायलों को पुलिस ने महाराजा अग्रसेन अस्पताल पहुंचाया। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने यात्री जय प्रकाश के बयान पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आरटीवी चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed