फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Speeding car hit three scooties, elderly couple died

तेज रफ्तार कार ने तीन स्कूटी को मारी टक्कर, बुजुर्ग दंपती की मौत

Tue, 03 Aug 2021 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Speeding car hit three scooties, elderly couple died
नई दिल्ली। केशवपुरम के कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही स्कूटी को टक्कर मारने के बाद दो और स्कूटी को रौंद दिया। हादसे एक स्कूटी सवार बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं। घटना शनिवार रात की है। वारदात के बाद चालक कार समेत फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। कार्रवाई कर पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात सूचना मिली कि कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन के प्रेरणा चौक के पास तेज रफ्तार कार ने तीन स्कूटी को टक्कर मार दी है। हादसे में बुजुर्ग दंपती समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने कन्हैया नगर निवासी सुखबीर कौर (56) को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान सुखबीर कौर के पति सुरेंद्र सिंह की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

अन्य घायलों की पहचान वजीरपुर जेजे कॉलोनी निवासी रंजीत सिंह, आजादपुर निवासी रविंदर सिंह और रानीबाग निवासी प्रभमीत के रूप में हुई है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के समय कार तेज रफ्तार से आ रही थी और चालक आगे चल रही तीनों स्कूटी में टक्कर मारते हुए फरार हो गया। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालकर कार के नंबर का पता लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारे जा रहे थे दंपती
सुरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ कन्हैया नगर में रहते थे। वह घर के नीचे ही इलेक्ट्रॉनिक सामान का शोरूम चलाते थे। दुकान बंद करने के बाद वह पत्नी के साथ स्कूटी पर गुरुद्वारा नानक साहब में मत्था टेकने जाते थे। इसी दौरान तेज कार चालक ने पहले उनकी स्कूटी में टक्कर मारी और फिर आगे चल रही दो अन्य स्कूटी को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। सुरेंद्र और उनकी पत्नी की मौत के बाद से घर में मातम पसरा है। परिजन और रिश्तेदारों को उनकी मौत पर यकीन नहीं हो रहा है। सुरेंद्र के दामाद करणवीर सिंह ने बताया कि उनके सास-ससुर धार्मिक व्यक्ति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed