फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Special drive for victim in Delhi

हिंसा पीड़ितों की पहचान के लिए दिल्ली सरकार चलाएगी स्पेशल ड्राइव

Sat, 07 Mar 2020 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Special drive for victim in Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाके में पीड़ितों की पहचान के लिए स्पेशल ड्राइव चलाएगी। सात आईएएस अधिकारियों के साथ पूरा सरकारी अमला घर-घर जाकर मुआवजे के लिए आए करीब 1,700 आवेदनों का सत्यापन करेगा। दो दिनों के भीतर इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली सरकार पीड़ितों को मुआवजा देगी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली सरकार को मुआवजे के लिए अब तक 1700 आवेदन मिले हैं। इसमें से कुछ डुप्लीकेट हैं। इसके लिए जमीनी स्तर पर प्रभावितों का सत्यापन करने का सरकार ने फैसला किया है। शनिवार और रविवार को सात आईएएस अधिकारियों के साथ सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर हिंसा में हुए नुकसान का पता लगाएंगे। इसके बाद पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सिसोदिया ने बताया कि जब तक लोग आकर बताते जाएंगे कि हमारे घर, दुकान की क्षति हुई है, तब तक मुआवजे की प्रक्रिया चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि पूरा घर जलने की हालत में पांच लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। इसमें चार लाख ढांचे को दोबारा बनवाने के लिए व एक लाख रुपये घर के सामान की भरपाई के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा बहुमंजिली इमारतों के हर फ्लोर के लिए मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed