फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   special commissioner of police deependra pathak inaugurated mahila suvidha booth at satyavati college and nsp complex

पहल: महिला और बच्चों को मिला अपना पुलिस बूथ, विशेष आयुक्त ने सत्यवती कॉलेज और एनएसपी कॉम्प्लेक्स में किया बूथ का उद्घाटन

Wed, 16 Feb 2022 02:12 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 16 Feb 2022 02:12 AM IST
सार

विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने कहा कि तेजस्वनी महिला सुरक्षा और अधिकारिता पहल के तहत इन बूथों की शुरूआत की गई है। इसका उद्देश्य सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ युवा महिलाओं और लड़कियों को सुविधा और मार्गदर्शन प्रदान करना है। 

विज्ञापन
special commissioner of police deependra pathak inaugurated mahila suvidha booth at satyavati college and nsp complex
विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में रहने वाली महिलाओं और बच्चों को मिला अपना पुलिस बूथ। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने महिलाओं को सार्वजनिक, निजी और डिजिटल क्षेत्र सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 11 थाना इलाके में महिला सुविधा बूथ की शुरूआत की है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने मंगलवार को भारत नगर स्थित सत्यवती कॉलेज और एनएसपी कॉम्प्लेक्स में महिला सुविधा बूथ का उद्घाटन किया और उन्हें महिलाओं और बच्चों की सेवा के लिए समर्पित किया। 

विज्ञापन


विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने कहा कि तेजस्वनी महिला सुरक्षा और अधिकारिता पहल के तहत इन बूथों की शुरूआत की गई है। इसका उद्देश्य सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ युवा महिलाओं और लड़कियों को सुविधा और मार्गदर्शन प्रदान करना है। महिलाएं ऑनलाइन शिकायत, गुम रिपोर्ट या चोरी के मामले इन बूथों में दर्ज करा सकेंगी। 11 बूथ स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग परिसरों, व्यस्त बाजारों आदि में खोले गए हैं। जहां महिलाएं आसानी से अपनी शिकायत का निवारण कर सकेंगी।उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा दिल्ली पुलिस की सर्वोच प्राथमिकता है। सुरक्षा का वातावरण को प्रदान करने में बूथ की अहम भूमिका होगी। बूथ महिलाओं और युवा लड़कियों के लिए किसी भी मुद्दे के लिए पुलिस से संपर्क करने और उनके खिलाफ किसी भी अपराध या हिंसा की रिपोर्ट करने के लिए वन स्टॉप सेंटर के रूप में काम करेगा। उन्होंने उत्तर-पश्चिम जिले की टीम को ऐसे प्रयास करने के लिए सराहना की। 
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने समारोह में तेजस्विनी पहल के बारे में जानकारी दी, जिसके तहत संवेदनशील जगहों को महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया और इसके काफी अच्छे परिणाम सामने आए। उन्होंने कहा कि महिला सुविधा बूथ की स्थापना इस यात्रा में एक कदम आगे है जो महिलाओं और युवा लड़कियों की सुरक्षा प्रदान करने के साथ उन्हें सुविधा और मार्गदर्शन भी प्रदान करेगी जैसे ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना, गुमशुदगी रिपोर्ट, चोरी और अन्य छोटे अपराधों से संबंधित प्राथमिकी करना शामिल है। समारोह में सत्यवती कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निर्मल जिंदल दिल्ली पुलिस के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कॉलेज में 33 फीसदी महिला छात्र हैं, जो अब अधिक सुरक्षित महसूस करेंगी। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित तेजस्विनी महिला पुलिस ने आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया। वहीं अश्मिता थिएटर ग्रुप ने महिलाओं की सुरक्षा और महिलाओं के खिलाफ अपराध पर जागरूकता के लिए नाटक प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कहां बनाए गए हैं महिला सुविधा बूथ 
अशोक विहार के प्रगति मार्केट, भारत नगर के सत्यवती कॉलेज, केशव पुरम केशंकर चौक, सुभाष प्लेस मे एनएसपी कॉम्प्लेक्स, मौर्य एन्क्लेव में सिटी पार्क होटल, शालीमार बाग में डीटी मॉल, महेंद्र पार्क में ए-ब्लॉक, बीसी ब्लॉक जहांगीर पुरी, आदर्श नगर में पंचवटी, मॉडल टाउन में प्रिंस रोड और मुखर्जी नगर में बत्रा कॉम्प्लेक्स में महिला सुविधा बूथ स्थापित किए गए हैं। जो मंगलवार से काम की शुरूआत कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed