फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Special cell arrested three merchants of death nine automatic pistols and 12 cartridges recovered

दिल्ली: स्पेशल सेल ने मौत के तीन सौदागरों को किया गिरफ्तार, नौ स्वचालित पिस्टल व 12 कारतूस बरामद

Tue, 15 Mar 2022 01:16 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 15 Mar 2022 01:16 AM IST
सार

एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की टीम ने घेराबंदी की। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी सुभम और उससे अवैध हथियारों की खेप लेने आए विजय भान को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Special cell arrested three merchants of death nine automatic pistols and 12 cartridges recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर तीन अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर व पंजाब में सप्लाई करते थे। इनके कब्जे से नौ सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल व 12 कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी दो वर्षों से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे हैं और दो वर्षों में 300 से ज्यादा अवैध हथियार सप्लाई कर चुके हैं। 

विज्ञापन


एक आरोपी अभिषेक राय सोशल मीडिया पर टिकटॉक वीडियो बनाता था। स्पेशल सेल डीसीपी (सर्दन रेंज) जसमीत सिंह ने बताया कि फौजी कॉलोनी, शेरपुर गांव लुधियाना निवासी सुभम उर्फ गुड्डू उर्फ राय (21), मिंटो कॉलोनी  तिबा रोड लुधियाना पंजाब निवासी विजय भान (20) और गली नंबर-6, गांव दूगरी निर्मल नगर, लुधियाना पंजाब निवासी अभिषेक राय (29) के रूप में हुई। स्पेशल सेल के पास ये जानकारी थी कि पंजाब का सुभम अपने साथियों के साथ अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा है। करीब दो महीने की जांच के बाद इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की 11 मार्च को सूचना मिली थी कि सुभम उर्फ गुड्डू समाचार अपार्टमेंट बस स्टैंड, मयूर विहार-एक विजय भान को अवैध हथियारों की खेप देने आएगा। 
विज्ञापन


एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की टीम ने घेराबंदी की। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी सुभम और उससे अवैध हथियारों की खेप लेने आए विजय भान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को साकेत कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ के बाद एक टीम लुधियाना भेजी गई। पुलिस ने लुधियाना से उसके जिम से 13 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। इसक पास से एक स्वचालित पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में शुभम ने बताया कि उसे अभिषेक राय के निर्देश पर खारगोन, मध्यप्रदेश के एक हथियार निर्माता-सह आपूर्तिकर्ता से बरामद पिस्टल और कारतूस की खेप मिली थी। अभिषेक ने बताया कि वह तीन वर्ष से जिम चलाता है। वह टिकटॉक पर अपना वीडियो व पोस्ट तैयार करता है। करीब दो वर्ष पहले वह अवैध हथियार तस्कर से मिला था। इसके बाद वह अवैध हथियारों की सप्लाई करने लगा। अभिषेक ने पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी करना शुरू किया। वह नेट बैंकिंग के जरिए हथियार सप्लायर के बैंग खाते में पैसे भेजता था। हाल ही में अभिषेक ने मध्यप्रदेश के हथियार आपूर्तिकर्ता के बैंक खाते में 30 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। ये पंजाब में गैंगस्टर व बदमाशों को अवैध हथियार सप्लाई करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed