{"_id":"603b4d7f280b7235f571ac68","slug":"sp-and-inspector-dance-on-sapna-choudhary-song-video-goes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गजबण पानी ले चली...' पर एसपी और इंस्पेक्टर ने लगाए ठुमके, वायरल हो रहा डांस का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गजबण पानी ले चली...' पर एसपी और इंस्पेक्टर ने लगाए ठुमके, वायरल हो रहा डांस का वीडियो
Sun, 28 Feb 2021 01:39 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिसवालों के डांस का वायरल वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर इन दिनों हर छोटी बड़ी चीज उपलब्ध होती है। बड़ी हो या छोटी, कोई भी बात आजकल सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक आसानी से पहुंच जाती है। हमारे देश के पुलिस कर्मियों की भी कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं।
विज्ञापन
कभी पुलिस का बुरा बर्ताव देख लोग उनकी तस्वारों और वीडियो को वायरल कर उसकी निंदा करते हैं, तो कभी उनके अच्छे कामों की तारीफों के पुल बांधते हैं। फिलहाल हम पुलिसकर्मियों के एक मजेदार और दिलचस्प डांस वीडियो की बात कर रहे हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
यह वीडियो दो पुलिसवालों का है जो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक एसपी और एक इंस्पेक्टर डीजे फ्लोर पर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गाने 'गजबण पानी ले चली...' पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिसवालों के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कोई उनके डांस की तारीफ कर रहा है तो कोई फिटनेस की। इसी बीच आईपीएस दीपांशु काबरा ने भी इसे शेयर किया है।
उन्होंने चुटकी लेते हुए इस वीडियो को कैप्शन दिया है कि 'डैल्गोना आलू दम खाने के बाद यह मैं और आईपीएस आरके विज सर हैं'। उनके इस कैप्शन से कई लोगों को लगा कि वीडियो में डांस करते नजर आ रहे पुलिसवालों में से एक वही हैं।
एक पुलिसकर्मी ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'शानदार सर'। इसपर आईपीएस काबरा ने उन्हें बताया कि यह मैं नहीं हूं, कोई और हैं।
That's @ipsvijrk Sir & me, after having his special #DulgonaAaluDumm. 😂😂 https://t.co/4qq8lnQ7VI
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) February 26, 2021