{"_id":"5dd2f5838ebc3e54d61e11f4","slug":"sons-murder-on-sight-of-mother-ashram-news-noi4737710129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के सामने बेटे की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के सामने बेटे की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर में रविवार देर रात मामूली झगड़े के बाद तीन-चार लड़कों ने मनोज उर्फ मावी (21) को उसकी मां के सामने ही चाकू से गोद डाला। उनके फरार होने के बाद मनोज को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पकड़ा है। इनमें एक 21 वर्षीय मदनगीर निवासी सूरज और दूसरा नाबालिग है। इनका कहना है कि मनोज ने एक दिन शराब पीकर इनकी पिटाई कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए इन्होंने वारदात की।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मनोज 313, डी-2, मदनगीर में पिता भगवान दास, मां सरोज देवी के साथ रहता था। उसकी एक बहन शादीशुदा है। परिवार का इकलौता बेटा मनोज दक्षिण दिल्ली में ही एक डेंटिस्ट के पास नौकरी करता था। रविवार रात वह अपने घर के पास खड़ा था। इस बीच तीन-चार लड़कों से उसकी किसी बात पर बहस हो गई। शोर सुनकर मनोज की मां सरोज भी पहुंच गई। आरोपियों ने चाकू से मनोज पर हमला कर दिया। कई जगह चाकू मारने के बाद आरोपी फरार हो गए। परिजन मनोज को लेकर नजदीकी अस्पताल की ओर भागे। पुलिस को रात 11:12 बजे हत्या की सूचना मिली। उपायुक्त का कहना है कि आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन