फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   son of ex councillor creates panic, damaged the car

पूर्व पार्षद के बेटे ने किया बवाल, प्रॉपर्टी डीलर की मर्सिडीज तोड़ी

Thu, 27 Aug 2020 12:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
son of ex councillor creates panic, damaged the car
मर्सिडीज कार - फोटो : अमर उजाला

जबरन वसूली के रुपये न देने पर प्रॉपर्टी डीलर की कीमती मर्सिडीज कार तोड़ने के आरोप में कीर्ति नगर थाना पुलिस ने प्रोपर्टी डीलर अनमोल मागू व उसके दो दोस्तों मोहित व घनश्याम को गिरफ्तार किया है। अनमोल के दादा राम मागू कांग्रेसी नेता रहे थे। वहीं, मां सुमिती मागू निगम पार्षद रही हैं।

विज्ञापन


आरोप है कि अनमोल ने रुपये न देने पर प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप के परिवार व सुरक्षा गार्ड को धमकाकर उसकी कार तोड़ दी। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने बाद में आरोपियों को दबोच लिया और पूछताछ कर रही है। प्रदीप आरोपी अनमोल के एक दोस्त का दूर का रिश्तेदार है।
विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब 4.30 बजे कीर्ति नगर थाना पुलिस को रमेश नगर के एक मकान में खड़ी मर्सिडीज कार तोड़ने की खबर मिली। शिकायतकर्ता प्रदीप ने बताया कि अनमोल उससे 25 हजार रुपये मांग रहा था। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी तड़के शराब के नशे में धुत होकर मोहित व घनश्याम के साथ प्रदीप के घर पहुंच गया। उसने वहां आते ही प्रदीप की पत्नी व बच्चों को धमकाया। प्रदीप उस समय वहां मौजूद नहीं था। सिक्योरिटी गार्ड ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे भी धमकाया। इसके बाद प्रदीप की कार के सारे शीशे लोहे की रॉड से तोड़ दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed