फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Someone accused of rioting and someone guilty of corruption ... Everyone filed nomination

कोई दंगे का आरोपी तो कोई भ्रष्टाचार का दोषी...सबने कराया नामांकन

Thu, 16 Jan 2020 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Someone accused of rioting and someone guilty of corruption ... Everyone filed nomination
नई दिल्ली। दिल्ली में चुनाव के विविध रंग अब नजर आने लगे हैं। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कोई दंगे के आरोपी तो कोई भ्रष्टाचार में दोषी उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने का पर्चा दाखिल किया। दिल्ली चुनाव कार्यालय के अनुसार, बुधवार को सात उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। 14 से 21 जनवरी तक चलने वाली इस नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन तीन उम्मीदवारों के पांच नामांकन जमा हुए थे। अब तक दिल्ली में 10 उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल हो चुके हैं, जबकि दिल्ली के 11 जिलों में से छह जिलों में तो एक भी नामांकन नहीं हुआ है।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान हलफनामे में शाहदरा विधानसभा क्षेत्र से निशांत शर्मा ने स्वीकार किया है कि उनके खिलाफ हरिद्वार के कनखल थाने में मुकदमा दर्ज है। इसमें उन पर सीआरपी के तहत धारा-147 यानी दंगा करने 323 (मारपीट), 504 और 506 (किसी को जान से मारने की धमकी) तक का आरोप है। वहीं विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार संजय गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया। संजय गुप्ता को वर्ष 2004 में निचली अदालत ने भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार दिया था। तीन वर्ष की कठोर सजा के साथ 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। हालांकि इस फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती देने के बाद उन्हें राहत मिली और जमानत पर रिहा हुए।
विज्ञापन

इनके अलावा मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से हिंदुस्तान निर्माण दल की ओर से कमल ने नामांकन दाखिल किया। कमल पर खजूरी खास थाने में कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। वह 147,148,149,308,186,295,332,353 और 34 जैसी गंभीर धाराओं के तहत आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा गोकलपुर एससी सीट से आपकी अपनी पार्टी (पीपुल्स) के शनू कुमार, द्वारका से नेशनल यूथ पार्टी के रजनीश कुमार झा, तिमारपुर से आपकी अपनी पार्टी (पीपुल्स) के सोनू कौशिक, आरके पुरम सीट से राष्ट्रवादी पार्टी के प्रताप चंद्र ने भी नामांकन दाखिल कराया है।

दिल्ली चुनाव कार्यालय के अनुसार, अभी तक पूर्वी, उत्तरी, उत्तर पश्चिम, दक्षिणी, दक्षिण पूर्वी और पश्चिम जिले के तहत किसी भी विधानसभा क्षेत्र में नामांकन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed