दिल्ली-एनसीआर : राजधानी की वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार, प्रदूषण का फिर भी बुरा हाल
अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर वासियों को मिलेगी खराब हवा से हल्की राहत। आठ से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम साफ रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हवा की खराब सेहत में सांस लेने को मजबूर दिल्ली-एनसीआर वासियों को रविवार से हल्की राहत मिल सकती है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली तेज हवाओं के कारण हवा में मौजूद प्रदूषकों को फैलने में मदद मिलेगी। इससे वायु गुणवत्ता के स्तर में हल्का सुधार होगा। अगले दो दिनों तक अच्छी धूप खिलने व तेज हवाओं के साथ देने के कारण मौसम साफ व खुशनुमा बना रहेगा। हालांकि आज सवेरे दिल्ली का एक्यूआई 347 दर्ज किया गया है जो 'बहुत बुरी' श्रेणी में है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। दिल्ली के आनंद विहार पर 429 दर्ज किया गया। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी में रविवार सुबह 11 बजे एक्यूआई 390 दर्ज किया गया, जबकि फरीदाबाद में यह खतरनाक श्रेणी में 423 दर्ज किया गया। नोएडा में सुबह 11 बजे 409 एक्यूआई दर्ज किया गया। इस दौरान ग्रेटर नोएडा में कुछ बेहतर श्रेणी में 343 दर्ज किया गया।
सफर के मुताबिक, बीते सप्ताह से पराली जलने के मामलों में कमी आई है। एक दिन पहले पड़ोसी राज्यों में 752 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई। इससे उत्पन्न होने वाले पीएम 2.5 की प्रदूषण के हिस्से में न के बराबर हिस्सेदारी रही। इससे एक दिन पहले केवल तीन फीसदी हिस्सेदारी दर्ज की गई थी। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हवा की रफ्तार बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर के वातावरण में मौजूद प्रदूषक फैलेंगे। साथ ही दिल्ली समेत दक्षिण-पूर्वी भाग से प्रदूषण को कम होने में मदद मिलेगी।
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान(आईआईटीएम) के मुताबिक, शनिवार को हवा की रफ्तार चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटा रिकॉर्ड की गई। वहीं, मिक्सिंग हाइट 800 मीटर रही। हवा की रफ्तार व मिक्सिंग हाइट के अनुपात से वेंटिलेशन इंडेक्स 2500 वर्ग मीटर प्जरति सेकेंड रिकॉर्ड किया गया है। अगले 24 घंटे में हवा की रफ्तार बढ़कर आठ से 12 किमी प्रतिघंटा व मिक्सिंग हाइट छह हजार वर्ग मीटर तक पहुंचेगी। इससे प्रदूषण को कम होने में मदद मिलेगी। सफर का पूर्वानुमान है कि सोमवार तक हवा की रफ्तार बढ़कर 16 किमी प्रतिघंटा तक रिकॉर्ड हो सकती है। वेंटिलेशन इंडेक्स छह हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड व हवा की रफ्तार 10 किमी प्रतिघंटा से कम होने पर प्रदूषण को बढ़ने में मदद मिलती है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, बीते एक दिन के मुकाबले गुरुग्राम को छोड़कर दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण से राहत मिली है। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 374 रहा। बीते एक दिन पहले यह 380 रहा था।
दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े
20 नवंबर 19 नवंबर
दिल्ली- 374 380
फरीदाबाद 347 352
गाजियाबाद 344 377
ग्रेटर नोएडा 322 382
गुरुग्राम 345 324
नोएडा 356 376
दिल्ली के पांच हॉटस्पॉट
- रोहिणी
- जहांगीरपुरी
- बवाना
- मुंडका
- अलीपुर
देश के सबसे प्रदूषित शहर
- दिल्ली-374
- दरभंगा-366
- भिवाड़ी-355