फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Social distancing was not followed during distribution of ration in Trilokpuri

त्रिलोकपुरी में राशन वितरण के दौरान उड़ी शारीरिक दूरी नियम की धज्जियां

Tue, 05 May 2020 10:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 May 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
Social distancing was not followed during distribution of ration in Trilokpuri
त्रिलोकपुरी में राशन लेने के लिए लाइन में लगे लगो - फोटो : amar ujala

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके की 29 ब्लॉक की गली नंबर एक में मंगलवार को राशन वितरण के दौरान शारिरिक दूरी के नियम के पालन की धज्जियां उड़ती हुई दिखीं। राशन के लिए पहुंचे लोगों ने बिना किसी शारीरिक दूरी का पालन कर राशन केंद्र पर जमा हो भीड़ जमा कर दी। इससे स्थानीय लोगों में भी कोरोना को लेकर चिंता बढ़ गई। 

विज्ञापन


वहीं, मौके पर प्रशासन की ओर से केवल एक ही सिविल डिफेंस वॉलिंटियर तैनात था। जिसकी वजह से भीड़ को नियंत्रित करने में परेशानी हुई। जानकारी के अनुसार, महीने की की प्रत्येक पांच तारीख को यहां पर राशन वितरण होता है। इसी गली में 29 ब्लॉक के साथ-साथ 28 ब्लॉक का भी राशन केंद्र है। इस वजह से मंगलवार को यहां पर राशन कार्ड धारकों की अधिक भीड़ जमा हो गई। सुबह से ही लोग लाइनों में आकर लग गए थे, लेकिन भीड़ बढ़ने के साथ यहां शारीरिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ गईं। 
विज्ञापन


इसको देखते हुए सिविल डिफेंस वालंटियर ने लोगों को शारीरिक दूरी बनाने की हिदायत भी दी, लेकिन अधिक भीड़ होने की वजह से इसका पालन नहीं हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रति माह यहां पर राशन वितरण होता है। हम लोगों की समस्या को समझते  हैं और सरकारी काम में बाधा भी नहीं डालते, लेकिन हम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यहां राशन वितरण के दौरान पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। जिससे कोरोना का संक्रमण हमारी कॉलोनी में ना फैल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed