फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   snatchers takes away the bag from lady ACP

महिला एसीपी का बैग छीनकर ले गए बदमाश

Tue, 16 Mar 2021 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
snatchers takes away the bag from lady ACP
नई दिल्ली। राजधानी महिलाओं के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। बाइक सवार बदमाश दिल्ली पुलिस की महिला एसीपी का ही बैग छीनकर ले गए। वारदात के समय वह ऑटो का इंतजार कर रही थीं। बैग में तीन हजार रुपये, उनका दिल्ली पुलिस का परिचय पत्र, अन्य दस्तावेज, पेन ड्राइव व परिवार के साथ फोटो मौजूद थे।
विज्ञापन

वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि वारदात के कई दिन बाद भी बाइक सवार बदमाशों का सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने चोरी की धारा में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एसीपी शिप्रा गिरी परिवार के साथ वसंतकुंज में रहती हैं। वह दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट में तैनात हैं। वह सात मार्च को अपने दो बच्चों के साथ वसंत स्क्वायर मॉल गई थीं। वापसी में वह ऑटो का इंतजार कर रही थीं। तभी सफेद रंग की शर्ट पहने एक युवक उनके पास आया और उनके हाथ से बैग छीनकर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह युवक को पकड़ पातीं उससे पहले वह अपने बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गया। उसका साथी कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़ा हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है । सीसीटीवी फुटेज से पता लग रहा है कि आरोपी बदमाश बिना नंबर की बाइक पर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed