फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   snatcher and receiver arrested

झपटमार और चोरी का सामान खरीदने वाला ज्वेलर गिरफ्तार

Sun, 27 Jun 2021 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
snatcher and receiver arrested
नई दिल्ली। नई दिल्ली जिले के स्पेशल स्टाफ ने एक झपटमार और उससे सामान खरीदने वाले एक ज्वेलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब एक किलो सोना व जेवरात बरामद किए हैं। जिसकी कीमत करीब पचास लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से नौ मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि झपटमार की पहचान सराय रोहिल्ला निवासी विक्की (41) और ज्वेलर की पहचान बीडनपुरा करोलबाग निवासी मोहम्मद यासीन (29)के रूप में हुई है। इन दिनों नई दिल्ली जिला में एक सफेद स्कूटी से झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। स्पेशल स्टाफ की टीम ने करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद बदमाश को दबोच लिया। उसके निशानदेही पर पुलिस ने खरीदार को पकड़कर सोना व उसके जेवरात बरामद कर लिए।
विज्ञापन

छानबीन से पता चला कि विक्की पर 41 मामले दर्ज हैं। वह वर्ष 2015 में पहली बार पकड़ा गया था। जेल में रहने के दौरान उसकी मुलाकात अंसारी से हुई। जिसने उसे चोरी का मोबाइल फोन खरीदकर बेचने की बात कही। जेल से बाहर आने के बाद अंसारी से मुलाकात कर वह वारदात को अंजाम देने लगा। फिर बाद में उसकी मुलाकात ज्वेलर यासीन से हो गई। जो बाजार की कीमत से आधे दाम पर सोने की चेन खरीदने लगा। पुलिस के मुताबिक विक्की की पत्नी एमसीडी स्कूल में काम करती है। इनकी दो बेटियां हैं जो 12वीं और आठवीं कक्षा में पढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed