फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   SN Srivastava becomes Delhi Police Commissioner before 40 days retiring Home Ministry passes order

गृह मंत्रालय का आदेश : रिटायर होने के 40 दिन पहले एसएन श्रीवास्तव बने दिल्ली के पुलिस आयुक्त

Sat, 22 May 2021 04:21 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 22 May 2021 04:21 PM IST
सार

एसएन श्रीवास्तव को 28 फरवरी, 20 को दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। उन्हें पिछले वर्ष दिल्ली में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के बीच उन्हें सीआरपीएफ से दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) पर नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
SN Srivastava becomes Delhi Police Commissioner before 40 days retiring Home Ministry passes order
एसएन श्रीवास्तव, पुलिस कमिश्नर, दिल्ली - फोटो : एएनआई

विस्तार

1985 बैच के आईपीएस अफसर एसएन श्रीवास्तव को शुक्रवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। अभी तक वह दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। एसएन श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त करने को लेकर केंद्रीय गृहमंत्रालय ने शुक्रवार को आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि वह अगले आदेश तक स्थायी रूप से दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बनाए गए है। हालांकि, वह 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस अफसरों के बीच ये भी चर्चा है कि कोरोना महामारी को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। कोरोना महामारी के समय दिल्ली पुलिस का मानवीय चेहरा उनके कार्यकाल में ही सामने आया था।
विज्ञापन


एसएन श्रीवास्तव को 28 फरवरी, 20 को दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। उन्हें पिछले वर्ष दिल्ली में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के बीच उन्हें सीआरपीएफ से दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने एक मार्च को पद ज्वाइन किया था। उसी समय उन्हें दिल्ली पुलिस आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में सीएए के खिलाफ प्रदर्शनों को न केवल खत्म करवाया, बल्कि मामले दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार भी करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना महामारी के दौरान दिल्ली पुलिस का मानवीय चेहरा उनके कार्यकाल में ही सामने आया और दिल्ली पुलिस दिल की पुलिस बन गई थी। दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार देने से पहले वह जम्मू कश्मीर जोन के सीआरपीएफ के डीजी थे। वह स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त रहे थे और उनके कार्यकाल में आईपीएल फिक्सिंग का पर्दाफाश किया था। इंडियन मुजाहिद्दीन को खत्म करने का श्रेय भी एसएन श्रीवास्तव को ही जाता है। वह दिल्ली के कई महत्वपूर्ण जिलों के डीसीपी रह चुके हैं। जब वे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में थे तो दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे ट्रैफिक लाइट पर लगाने का काम इन्हीं के नेतृत्व में शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed