{"_id":"6122da971a061108a60d63e7","slug":"skill-university-entrance-exam-for-diploma-on-august-28-can-be-given-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विश्वविद्यालय: डिप्लोमा के लिए प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त को, दे सकते हैं घर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल विश्वविद्यालय: डिप्लोमा के लिए प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त को, दे सकते हैं घर से
Mon, 23 Aug 2021 04:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
किशन कुमार, नई दिल्ली
किशन कुमार, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Aug 2021 04:45 AM IST
सार
- मोबाइल या लैपटॉप से दे सकेंगे परीक्षा, गलत उत्तर के लिए नहीं कटेंगे अंक
- सितंबर के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) में डिप्लोमा कोर्स के लिए 28 अगस्त को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कोरोना काल में यह पहली बार है जब प्रवेश परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। उम्मीद है कि सितंबर के पहले सप्ताह में दाखिले को लेकर मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
कौशल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अश्विनी कंसल ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए विश्वविद्यालय ने डिप्लोमा कोर्सेस के ऑनलाइन परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए विद्यार्थी एंड्रॉयड मोबाइल या फिर लैपटॉप के माध्यम से भी प्रवेश परीक्षा दे सकेंगे। इसके बाद दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। क्योंकि, परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है। इसलिए विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा के दौरान कड़े एहतियात भी बरते जाएंगे।
विज्ञापन
केवल एकांत होकर ही देनी होगी प्रवेश परीक्षा
ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को मोबाइल व लैपटॉप से परीक्षा देने का विकल्प दिया गया है। साथ ही छात्रों की सुविधा को देखते हुए भाषा का माध्यम हिंदी व अंग्रेजी रखा गया है। परीक्षा देने से पहले विद्यार्थियों को दिखाना होगा कि वह कमरे में अकेले ही हैं। इसके बाद फेस केप्चर तकनीक से उनका चेहरा स्कैन किया जाएगा, जिसके बाद वे ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। यही नहीं परीक्षा के दौरान 20-30 विद्यार्थियों का समूह होगा। जिनकी परीक्षा के दौरान एक शिक्षक द्वारा ऑनलाइन निगरानी भी की जाएगी। यदि इस दौरान कोई छात्र कमरे में इधर-उधर ताक-झांक करता है तो उस पर शिक्षक सवाल भी खड़ा कर सकता है।
विज्ञापन
पांच सेक्शन में आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा
प्रवेश परीक्षा का आयोजन पांच सेक्शन में किया जाएगा। इसके तहत ए,बी, सी, डी व ई सेक्शन रहेगा। इसमें डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए ए,बी,सी व डी होगा। ए,बी व सी सेक्शन सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है। इस सेक्शन में 10वीं आधारित परीक्षा होगी। इसमें विज्ञान, अंग्रेजी व सामान्य अध्ययन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसी के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। वहीं, सेक्शन डी एप्टीट्यडू टेस्ट के लिए होगा। यह फैशन व आर्ट कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी है। पांच सेक्शन में यह एकलौता सेक्शन है जो क्वालीफाई रखा गया है। उक्त कोर्स में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को इस सेक्शन में क्वालीफाई करना आवश्यक है। वहीं, सेक्शन ई को फार्मेसी के लिए रखा गया है। यह एक तरह से विकल्पीय है। इसमें भी मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
90 मिनट की परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नहीं कटेगा अंक
ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की समयावधि 90 मिनट की रखी गई है। इसके तहत प्रत्येक सेक्शन में 25 सवाल पूछे जाएंगे। अच्छी बात यह है कि विद्यार्थी सभी प्रश्नों का उत्तर दे सकते हैं। किसी भी गलत उत्तर देने के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। साथ ही विद्यार्थियों से 10वीं के स्तर से ही सवाल पूछे जाएंगे।
25 अगस्त तक मॉक टेस्ट में हो सकते हैं शामिल
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अश्विनी कंसल ने बताया कि विद्यार्थियों को सुविधा के लिए विश्वविद्यालय मॉक टेस्ट का भी आयोजन कर रहा है। इसके लिए 25 अगस्त तक विद्यार्थी मॉक टेस्ट में भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, एक विद्यार्थी केवल दो बार ही मॉक टेस्ट दे सकता है। इसके बाद उसे सीधा प्रवेश परीक्षा देनी होगी।
ध्यान रहे...
- 28 अगस्त को आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा
- 90 मिनट की होगी परीक्षा
- गलत उत्तर देने के लिए नहीं कटेंगे अंक
- पांच सेक्शन में होगा परीक्षा का आयोजन
- 20-30 विद्यार्थियों का बनेगा एक समूह
- डिप्लोमा के लिए अभी तक 21872 विद्यार्थी कर चुके हैं आवेदन
- सितंबर के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है मेरिट लिस्ट