फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Single use plastic was not used in the ceremony, full attention was given to cleanliness

पहल: यह शादी पूर्णत: जीरो वेस्ट है...कृपया सहयोग दें, यहां हुआ अनूठा विवाह समारोह, सिंगल यूज प्लास्टिक का नहीं हुआ इस्तेमाल

Sun, 13 Feb 2022 08:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 13 Feb 2022 08:15 AM IST
सार

दिल्ली के तिहाड़ गांव में अपने तरह का अनूठा विवाह समारोह आयोजित हुआ। समारोह में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं हुआ। स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा गया।

विज्ञापन
Single use plastic was not used in the ceremony, full attention was given to cleanliness
अब शादी भी हुई जीरो वेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणी निगम ने तिहाड़ गांव कम्यूनिटी हॉल में शनिवार को जीरो वेस्ट विवाह समारोह का आयोजन किया। समारोह में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं हुआ और स्वच्छता का पूरा ध्यान दिया गया।
विज्ञापन


पश्चिमी जोन के अहमद परिवार ने पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल तरीके से विवाह समारोह आयोजित कराने के लिए दक्षिणी निगम के साथ सहमति व्यक्त की थी। उनकी सहमति के बाद दक्षिणी निगम ने यह सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम स्थल पर वेस्ट का इस्तेमाल न हो। 
विज्ञापन


समारोह के प्रवेश द्वार पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 और आजादी का अमृत महोत्सव के साथ 'यह विवाह पूर्णत: जीरो वेस्ट है' प्रदर्शित करते हुए कागज के दो स्टैंड स्थापित किए गए थे। स्वागत क्षेत्र, भोजन क्षेत्र और हॉल के अंदर स्वच्छता का संदेश प्रदर्शित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन स्थल पर कोई प्लास्टिक सजावट सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया। समारोह में करीब 150 मेहमानों ने भाग लिया। मेहमान इस पहल से काफी उत्साहित थे और उन्होंने स्वच्छ-इवेंट स्टैंडियों के साथ सेल्फी ली। कार्यक्रम स्थल पर 20 लीटर पानी का डिस्पेंसर था जिस पर पानी बचाओ संदेश चिपकाया गया था। 

आयोजन स्थल के अंदर कहीं भी प्लास्टिक की पानी की बोतल, कप या गिलास का इस्तेमाल नहीं किया गया। समारोह पर कोई खतरनाक या सैनिटरी कचरा नहीं था, इसलिए कार्यक्रम स्थल पर पानी के डिस्पेंसर, फूड स्टॉल और कुछ अन्य स्थानों के पास हरे और नीले रंग के दो डिब्बे रखे गए थे। 

रसोई क्षेत्र में सब्जियों के कचरे, बक्सों और कागज के कपों को अलग-अलग डिब्बे में एकत्र किया गया और सुरक्षित निपटान के लिए भेजा गया। समारोह के उपरांत करीब 250 किलोग्राम गीला कचरा, 400 पेपर कप, 500 लकड़ी के कटलरी को एकत्र किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed