{"_id":"5f46b5958ebc3e411c555d40","slug":"sikh-leaders-trying-to-win-the-crown-by-queens-ashram-news-noi53218044","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी आबादी के सहारे गुरुद्वारों में पैठ बनाने की सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी आबादी के सहारे गुरुद्वारों में पैठ बनाने की सियासत
Thu, 27 Aug 2020 12:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो
नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
शिअद स्त्री विंग की अध्यक्ष रणजीत कौर की मौजूदगी में पार्टी में शामिल महिलाएं...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की सिख राजनीति में महिलाओं की भूमिका बढ़ने लगी है। गुरुद्वारा चुनाव के मद्देनजर सिख नेता अपनी आधी आबादी को राजनीति में ला रहे हैं क्योंकि पहली बार फोटो मतदाता पहचान पत्र भी बन रहा है। ऐसे में मतदाताओं की संख्या भी बढ़ जाएगी। महिला विंग मजबूत होने पर चुनाव जीतना भी आसान होगा।
विज्ञापन
जानकारों के अनुसार आगामी दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी चुनाव को ध्यान में रख पार्टियां अपनी सिख वाहिनी को मजबूत कर रही हैं। राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर छींटाकशी भी कर रही हैं कि भ्रष्टाचार में फंसी पार्टी महिलाओं को आगे करके चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
विज्ञापन
वहीं, बड़ी संख्या में सिख महिला नेता भी पार्टियों में शामिल हो रही हैं। बुधवार को स्त्री अकाली दल दिल्ली इकाई की महिलाओं को शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, दिल्ली कमेटी अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा एवं तख्त पटना साहिब के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह हित की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र सौंपे गये। गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब स्थित कार्यालय में स्त्री अकाली दल दिल्ली इकाई की अध्यक्ष बीबी रणजीत कौर भी उपस्थित थी।
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के साथ ही जागो पार्टी ने भी स्त्री इकाई का गठन किया है। जागो पार्टी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने तो यहां तक घोषणा की है कि आगामी कमेटी चुनाव में 33 प्रतिशत की जगह 100 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को भी चुनाव लड़ाया जा सकता है।
नेशनल अकाली दल भी महिला विंग को मजबूत कर रहा है। महिला विंग ऑनलाइन गेम से बच्चों का भविष्य खराब होने को लेकर आंदोलन भी चला रही है। कोरोना काल में स्कूल द्वारा फीस वसूले जाने को लेकर भी महिला विंग सड़क पर प्रदर्शन कर रही है।