फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Shots Fired at Party with Friends BBA Student Dies—Claim of Accidental Discharge While Cleaning Pistol in Delh

Delhi: दोस्तों संग पार्टी में चली गोली, बीबीए छात्र की मौत, पिस्टल साफ करने के दौरान हादसे का दावा

Tue, 26 May 2026 04:43 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 26 May 2026 04:43 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान गोली लगने से 21 वर्षीय बीबीए छात्र राजा सिंह की मौत हो गई। घायल अवस्था में दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां सोमवार तड़के इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Shots Fired at Party with Friends BBA Student Dies—Claim of Accidental Discharge While Cleaning Pistol in Delh
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान गोली लगने से 21 वर्षीय बीबीए छात्र राजा सिंह की मौत हो गई। घायल अवस्था में दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां सोमवार तड़के इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, राजा परिवार के साथ बेगमपुर में रहता था। वह एक निजी कंपनी में काम करने के साथ एसओएल से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। रविवार शाम जैन नगर स्थित एक दोस्त के घर पार्टी के दौरान यह घटना हुई। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अस्पताल में वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए दर्ज बयान में राजा ने कहा कि दोस्तों को पिस्टल दिखाने और उसे साफ करने के दौरान अचानक गोली चल गई। गोली उसके पेट से होते हुए लिवर में जा लगी।
विज्ञापन


मौके से पुलिस को .32 बोर की पिस्टल मिली। शुरुआती जांच में दोस्तों ने बताया कि पिस्टल राजा की थी। उसके घर से हथियार के कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे पुलिस अवैध हथियार होने की आशंका जता रही है। पुलिस दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed