फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Shooter arrested for firing for not giving two crores

काला जठेड़ी गैंग पर एक्शन: दिल्ली में बिल्डर के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार, मांगी थी प्रोटेक्शन मनी

Thu, 31 Aug 2023 07:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 31 Aug 2023 07:39 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने काला जठेड़ी-नरेश सेठी गैंग का शार्पशूटर गिरफ्तार किया है। द्वारका में बिल्डर के घर पर कई राउंड फायरिंग की थी।

विज्ञापन
Shooter arrested for firing for not giving two crores
दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी नहीं देने पर फायरिंग करने वाले शूटर को गिरफ्तार किया है। शार्पशूटर अक्षय मलिक उर्फ नन्हा (28) काला जठेड़ी-नरेश सेठी गैंग का सदस्य है। इसने अपने साथियों के साथ दो करोड़ रुपये की प्रोटेक्टेशन मनी नहीं देने पर सेक्टर-७ द्वारका में बिल्डर के घर पर कई राउंड फायरिंग की थी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) एचजीएस धालीवाल ने बताया कि एसीपी वेदप्रकाश की टीम को अपराधी सोनीपत, हरियाणा निवासी अशोक मलिक उर्फ नन्हा पुत्र स्वर्गीय थंबू मलिक में सूचना मिली थी, जो कि काला जठेड़ी-नरेश सेठी गिरोह में हाल ही भर्ती किया गया था। 
विज्ञापन


एसीपी वेदप्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर पूरनपंत, रवि तुषीर, इंस्पेक्टर कुलवीर और विक्रम की टीम ने सेक्टर 9, रोहिणी दिल्ली में घेराबंदी कर अशोक मलिक को पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी थी। आरोपी ने आत्मसमर्पण करने की बजाय भागने के लिए पिस्तौल निकाली और गोली चलाने की कोशिश की। इसके कब्जे से एक पिस्तौल और .315 बोर के तीन कारतूस बरामद किये।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर के शार्पशूटर का कहानी
12वीं कक्षा तक पढ़ाई आरोपी अशोक मलिक उर्फ नन्हा अविवाहित है। जब वह 15 वर्ष का था। उसी समय उसके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई। परिवार का उस पर कोई नियंत्रण न होने के कारण उसने स्कूल छोड़ दिया और बुरी संगत में पड़ गये। उसका बचपन का दोस्त विकास, जो उसी के गांव का है, पहले से ही काला जठेड़ी-नरेश सेठी गैंग का सदस्य था और इस वजह से उसका गांव में आतंक है। आरोपी अशोक मलिक उर्फ नन्हा भी अपने गांव में आतंक फैलाना चाहता था, इसलिए वह विकास के माध्यम से काला जठेड़ी और नरेश सेठी के गिरोह में शामिल हो गया।

नरेश सेठी के नाम से मांगी थी दो करोड़ की रंगदारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार 23 जुलाई को दोपहर लगभग 1.40 बजे, राजीव गोयल (एक प्रॉपर्टी डीलर और बिल्डर, जिसका कार्यालय पालम एक्सटेंशन, रामफल चौक, सेक्टर -7, द्वारका में है) को एक व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने उसे बताया कि वह जेल से नरेश सेठी है और उसे धमकी दी कि उसने मांग के अनुसार सुरक्षा राशि का भुगतान नहीं किया है और अब उसे पूरी राशि रुपये का भुगतान करना होगा। 

पहले दो करोड़ रुपये की मांग की गई थी। पुलिस ने उसे पीएसओ भी दिया था। सेक्टर -10, द्वारका, दिल्ली में उनके आवास पर आए। दोपहर लगभग 2.45 बजे, जब वह अपने घर की पहली मंजिल की बालकनी पर खड़े थे तभी मोटरसाइकिल पर तीन लड़के सेक्टर-१० द्वारका स्थित उनके घर के बाहर पहुंचे। इन बदमाशों ने उनकी ओर निशाना साधते हुए तीन राउंड फायरिंग की थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में दो आरोपी विकास मलिक उर्फ विक्की और नरेंद्र उर्फ बंटा को पांच अगस्त, २३ को गिरफ्तार कर लिया था। अशोक मलिक फरार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed