फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Shooter arrested for double murder in broad daylight in Delhi

Delhi: दिनदहाड़े दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला शूटर गिरफ्तार, गैंगस्टर नासिर का चचेरा भाई है यूसुफ

Mon, 06 Mar 2023 10:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 06 Mar 2023 10:30 PM IST
सार

पुलिस ने यूसुफ के गांव अकबरपुर गुलावती, यूपी में भी दबिश दी, मगर वह वहां नहीं मिला। इंस्पेक्टर प्रमोद चौहान को मिली एक सूचना के बाद यूसुफ को जाफराबाद से एक मार्च को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Shooter arrested for double murder in broad daylight in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नासिर गिरोह के शूटर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शूटर यूसुफ (42) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गैंगस्टर नासिर का चचेरा भाई है। यूसुफ ने गिरोह के अन्य साथियों के साथ विरोधी गिरोह छैन्नू गिरोह के दो सदस्यों की दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। यूसुफ के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और लूटपाट आदि के 8 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस सिविल लाईंस इलाके में हुई 14 लाख की लूट मामले में शूटर की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार इंस्पेक्टर प्रमोद चौहान को कुछ महीने पहले यूसुफ व अकिल के दिल्ली में सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर प्रमोद चौहान, इंस्पेक्टर शिवराज रावत व इंस्पेक्टर आलोक मौर्या की विशेष टीम गठित की गई। ये भी पता लगा कि यूसुफ व अकिल ने हथियारों के बल पर सिविल लाईंस एरिया में छह सितंबर, 2022 को 14 लाख रुपये लूटने की वारदात की है। पुलिस ने अकिल को आठ दिसंबर, 22 को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह मुंबई भागने की फिराक में था। 

विज्ञापन


पुलिस ने यूसुफ के गांव अकबरपुर गुलावती, यूपी में भी दबिश दी, मगर वह वहां नहीं मिला। इंस्पेक्टर प्रमोद चौहान को मिली एक सूचना के बाद यूसुफ को जाफराबाद से एक मार्च को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यूसुफ ने अपराध की दुनिया में 13 वर्ष पहले चचेरे भाई नासिर के साथ अपराध की दुनिया में कदम रखा था। इसने वर्ष 2009 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। नासिर गिरोह की छैन्नू गिरोह से रंजिश चल रही है। इन दोनों गिरोह के बीच हुई गैंगवार में काफी लोगों की जान ला चुकी है। 

 

वर्ष 2017 में युसूफ ने नासिर, हाशिम उर्फ बाबा, राशिद उर्फ केबलवाला, आदिल, नादिर, बादर और सलमान के साथ मिलकर छैन्नू गिरोह के इमरान व कमर की गोलियां मारकर जाफराबाद इलाके में दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। वर्ष 2019 में यूसुफ को जमानत मिल गई थी। गिरोह सरगना इस समय मकोका केस में जेल में बंद हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed