फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   sfi and nsui protest against naming of college as veer savarkar in delhi university

बवाल: डीयू में कॉलेज का नाम वीर सावरकर रखे जाने का विवाद, एसएफआई व एनएसयूआई ने जताया विरोध

Tue, 02 Nov 2021 01:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Nov 2021 01:03 AM IST
सार

एनएसयूआई की डीयू प्रशासन को चेतावनी दी है कि फैसला वापस नहीं लेने पर विवि को ठप्प करेंगे। 

विज्ञापन
sfi and nsui protest against naming of college as veer savarkar in delhi university
DU - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से नजफगढ़ में बनने वाले कॉलेज का नाम वीर सावरकर के नाम पर रखे जाने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। छात्र संगठन एनएसयूआई व एसएफआई ने नाम पर आपत्ति जताते हुए फैसले को वापस लेने की मांग की है। एसएफआई ने इस फैसले को इतिहास को खराब करने का प्रयास करने वाला कहा है। वहीं एनएसयूआई ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि फैसला वापस नहीं लिया गया तो विवि को ठप्प किया जाएगा। 

विज्ञापन


एनएसयूआई का कहा है कि वीर सावरकर के नाम से कॉलेज खोलने का पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं। यदि प्रशासन ने फैसले को वापस नहीं लिया तो हम विश्वविद्यालय को ठप कर देंगे। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा कि यदि दिल्ली विश्वविद्यालय को कॉलेज का नाम ही रखना है तो सरदार पटेल,  सुभाष चंद्र बोस, इंदिरा गांधी, प्रणव मुखर्जी के नाम पर रखे जाएं। यदि किसी वीर के नाम पर रखना हैं तो वीर अब्दुल हमीद के नाम भी कॉलेज का नाम रखा जा सकता है। 
विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कुनाल सहरावत ने कहा कि प्रशासन को खुली चेतावनी देते हैं कि सावरकर के नाम से कॉलेज खोलने का फैसला वापस नहीं लिया तो एनएसयूआई चुप नहीं बैठेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed