{"_id":"617f56292fc3676847467658","slug":"sexual-abuse-of-girl-after-friendship-by-hiding-religion-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोखा: धर्म छिपाकर दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म, शादी का दबाव बनाने पर रखी ये शर्त, असलियत सामने आने पर पीड़िता हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखा: धर्म छिपाकर दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म, शादी का दबाव बनाने पर रखी ये शर्त, असलियत सामने आने पर पीड़िता हैरान
Mon, 01 Nov 2021 08:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 01 Nov 2021 08:21 AM IST
सार
दिल्ली में धर्म बदलकर शादी का झांसा देकर अनुसूचित जाति की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के शादी का दवाब बनाने पर युवक ने धर्म बदलने की शर्त रख दी। पीड़िता ने युवक के खिलाफ बुध विहार थाने में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के बुध विहार में शादी का झांसा देकर एक दलित युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती के शादी का दवाब बनाने पर आरोपी ने धर्म बदलने की शर्त रखी। उसके बाद पीड़िता ने बुध विहार थाने में आरोपी पर धर्म बदलकर दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की शिकायत की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम को बिहार रवाना कर दिया गया है। 19 वर्षीय युवती मूलत: बिहार के मधुबनी की रहने वाली है और अनुसूचित जाति से है। परिवार के साथ बुध विहार इलाके में रहती है।
दो दिन पहले युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन माह पहले उसकी एक युवक से जान पहचान हुई। उसने अपना नाम राज बताया। वह बवाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। बातचीत होने पर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। छह जुलाई राज ने उसे एक जगह पर मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसने शादी करने की बात कही। उसके बाद वह कई बार मिला और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने राज पर शादी का दवाब बनाया। युवक ने शादी के लिए युवती पर धर्म बदलने की शर्त रख दी। युवक ने बताया कि उसका असली नाम मकबूल है। वह मधुबनी बिहार का रहने वाला है।

Trending Videos
युवक की असलियत जानने के बाद युवती डिप्रेशन में चली गई। बाद में उसने थाने में युवक के खिलाफ शिकायत कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मधुबनी में दबिश दी जा रही है।