फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Seven people have died so far in the accident at Patte Shah's dargah, four are in critical condition

Delhi News: पत्ते शाह की दरगाह में हुए हादसे में अब तक सात की मौत, चार की हालत नाजुक

Sat, 16 Aug 2025 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
Seven people have died so far in the accident at Patte Shah's dargah, four are in critical condition
इलाज के दौरान 37 साल के एक और युवक ने एलएनजेपी अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन


हुमायूं के मकबरे के पास दरगाह के दो कमरों की छत और दीवार ढह गई थी
अज्ञात लोगों के खिलाफ लापरवाही से मौत और चोट पहुंचाने का मामला दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हजरत निजामुद्दीन इलाके में शुक्रवार दोपहर बारिश के दौरान हुमायूं के मकबरे के नजदीक मौजूद पत्ते शाह की दरगाह के दो कमरों की छत और दीवार ढहने से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को एलएनजेपी अस्पताल में नवादा बिहार निवासी आबिद (37) ने दम तोड़ दिया। एम्स ट्राॅमा सेंटर में भर्ती चार लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार को हुए हादसे में तीन महिलाओं समेत कुल छह लोगों की मौत हुई थी। इनमें मां-बेटी भी शामिल थीं। पुलिस ने शनिवार को एम्स और सफदरजंग अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद सभी छह लोगों के शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि छानबीन के बाद शनिवार सुबह अज्ञात लोगों के खिलाफ लापरवाही से मौत और चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से हादसे की जांच कर रही है। पुलिस दरगाह की देखरेख करने वालों से पूछताछ कर छानबीन कर रही है। हजरत निजामुद्दीन इलाके में हुमायूं के मकबरे के नजदीक कई सौ साल पुरानी पत्ते शाह की दरगाह मौजूद है। शुक्रवार को नमाज के बाद यहां के मौलाना लोगों का रूहानी इलाज करने के अलावा उनको ताबीज भी देते थे। दरगाह में पांच कमरे बने हुए हैं। इनमें दो कमरों का इस्तेमाल मौलाना करते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को तेज बारिश के दौरान करीब 10-12 लोग इन कमरों में दरगाह पर दर्शन के अलावा मौलाना से ताबीज लेने आए हुए थे। इस बीच करीब पौने चार बजे अचानक दोनों कमरों की छत और दीवार गिर गई। हादसे में कुल 12 लोग दब गए। हादसे के बाद एक महिला किसी तरह मलबे से निकलकर खुद ही चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त के मुताबिक, करीब 3.55 बजे हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग कैट्स एंबुलेंस पहुंच गई। आनन-फानन में एक मासूम समेत 11 लोगों को मलबे से निकालकर एम्स ट्रामा सेंटर, सफदरजंग अस्पताल, आरएमएल और एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया जहां तीन महिलाओं समेत छह को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों में मलकागंज निवासी स्वरूपचंद (79), जाकिर नगर निवासी मोइनुद्दीन (37), वसंतकुंज निवासी मीना अरोड़ा (56), इनकी बेटी मोनुष्का (25), भोगल, जंगपुरा निवासी अनीता सैनी (58) और संगम विहार निवासी आरिफ (25) शामिल हैं। शनिवार को आबिद ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। अब मृतकों की संख्या सात हो गई है। हादसे में घायल रानी, रफत परवीन, गुड़िया परवीन आर्यन की हालत नाजुक बनी हुई है। इनका एम्स ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed