फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   serious allegations against the station in charge

परिजनों ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाकर किया थाने का घेराव...

Sun, 06 Jun 2021 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
serious allegations against the station in charge
नई दिल्ली। पांडव नगर थाने की छत पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले दिल्ली पुलिस के एसआई राहुल सिंह (31) के परिजनों ने शनिवार को थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाकर थाने का घेराव किया। परिजन दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। उन्होंने मेन रोड पर जाम भी लगा दिया। सूचना मिलने के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस उपायुक्त ने परिजनों को आश्वासन दिया। पुलिस ने दोपहर बाद लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में राहुल का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बाद में परिजन शव लेकर अपने गांव किरावली, आगरा के लिए रवाना हो गए। अब आत्महत्या की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

अपनी शिकायत में राहुल सिंह के भाई शेखर ने आरोप लगाया है कि राहुल पांडव नगर थाना प्रभारी के रवैये से बेहद परेशान था। एसएचओ छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित कर रहे थे। इससे परेशान होकर उसने अपने तबादले की अर्जी भी दी, जो मंजूर हो गई और उसका तबादला दक्षिण-पूर्व जिले के सरिता विहार थाने में कर दिया गया। शेखर ने बताया कि एसएचओ ने जानबूझकर उसके भाई को थाने से रिलीव नहीं किया। इसके बाद राहुल और परेशान हो गया।
विज्ञापन

उसने अपनी पत्नी को सारी बात बताई। परिजनों का कहना है कि राहुल अपने परिवार और पत्नी से बेहद खुश था। उसे थाने में परेशान किए जाने के अलावा कोई और समस्या भी नहीं थी। वह बेहद जिंदादिल इंसान था। उसके सामने ऐसी परिस्थितियां पैदा कर दी गई थीं कि उसने परेशान होकर यह कदम उठा लिया। परिजनों ने जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed