फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Indian Railway Launched Confirm Tatkal Ticket App Downloaded From IRCTC Website News in Hindi

IRCTC Tatkal Ticket App: तत्काल टिकट के लिए बनाया गया अलग एप, आईआरसीटीसी की वेबसाइट से किया जा सकता है डाउनलोड

Sun, 20 Feb 2022 09:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Feb 2022 09:42 PM IST
सार

आईआरसीटीसीटी के प्रीमियम पार्टर्नर की तरफ से कन्फर्म टिकट नाम से इस एप को दर्शाया गया है। इस एप पर तत्काल कोटा के तहत मौजूद सीटों की जानकारी दी गई है। खास बात यह है कि अलग-अलग ट्रेन नंबर डालकर उपलब्ध सीट खोजने की आवश्यकता इस एप में नहीं है।

विज्ञापन
Indian Railway Launched Confirm Tatkal Ticket App Downloaded From IRCTC Website News in Hindi
irctc - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तत्काल यात्रा टिकट के लिए अब अलग से एप शुरू किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ही यह एप उपलब्ध कराया गया है। अगर अचानक से यात्रा करने की जरूरत पड़ती है तो इस एप के माध्यम से आप घर बैठे ही तत्काल टिकट की बुकिंग आसानी से करा सकेंगे। 

विज्ञापन


आईआरसीटीसीटी के प्रीमियम पार्टर्नर की तरफ से कन्फर्म टिकट नाम से इस एप को दर्शाया गया है। इस एप पर तत्काल कोटा के तहत मौजूद सीटों की जानकारी दी गई है। खास बात यह है कि अलग-अलग ट्रेन नंबर डालकर उपलब्ध सीट खोजने की आवश्यकता इस एप में नहीं है। एक साथ उस रेलवे की रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों में उपलब्ध तत्काल टिकट का ब्योरा यहां मिल जाएगा। यह ऐप आप गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकेंगे। 
विज्ञापन


इस एप में टिकट बुकिंग के लिए एक मास्टरलिस्ट भी है। जिसमें यात्रा करने के लिए जरूरी जानकारी पहले से ही सेव करने की सुविधा दी गई है। इससे टिकट बुकिंग के वक्त समय की बर्बादी नहीं होगी। सुबह 10.15 बजे जैसे ही तत्काल टिकट की बुकिंग शुरू होगी अपने सेव डाटा के माध्यम से टिकट की बुकिंग संभव होगी। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट करते ही टिकट की बुकिंग हो जाएगी। हालांकि ये टिकट वेटिंग भी हो सकता है और कन्फर्म भी। एप का नाम जरूर कन्फर्म टिकट रखा गया है, लेकिन तत्काल टिकट में भी बर्थ की उपलब्धता पर ही कन्फर्म टिकट मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एप को आईआरसीटीसी नेक्सट जेनरेशन मोबाइल एप से भी डाउनलोड किया जा सकता है। खास तौर पर त्योहार पर जनरल कोटा से कंफर्म टिकट मिलना बहुत ही मुश्किल होता है। ऐसे में तत्काल कोटा के जरिए कन्फर्म टिकट बुक कराना थोड़ा आसान हो जाता है। हालांकि इसके लिए चार्ज ज्यादा वसूला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed