{"_id":"5f62789f8ebc3e2cb47bfa2c","slug":"senior-citizen-dead-after-fall-from-roof-ashram-news-noi5366686194","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी की गर्म हवा को लेकर विवाद में बुजुर्ग को पीटकर दूसरी मंजिल से फेंका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी की गर्म हवा को लेकर विवाद में बुजुर्ग को पीटकर दूसरी मंजिल से फेंका, मौत
Thu, 17 Sep 2020 02:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्श बाजार की न्यू संजय अमर कॉलोनी में मंगलवार को एसी (एयर कंडीशनर) की गर्म हवा को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर हमला कर दिया। आरोपी धर्मेंद्र उर्फ धर्मू ने कुछ लड़कों के साथ मिलकर मारपीट करने के बाद 60 साल के बुजुर्ग धर्मपाल को दूसरी मंजिल से लटकाकर फेंक दिया। गंभीर हालत में धर्मपाल को डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले में धर्मपाल के दो बेटे बाबूलाल और देव कुमार भी जख्मी हो गए।
विज्ञापन
दरअसल छह फीट की गली में धर्मेंद्र ने एसी लगाया हुआ था। एसी की गर्म हवा पड़ोसी धर्मपाल के घर जाती थी। इस बात पर दोनों के बीच अक्सर विवाद रहता था। एक सप्ताह पहले धर्मपाल के बेटे ने भी एसी लगवाया, तो उसकी हवा धर्मेंद्र के घर जाने लगी। इसी बात पर मंगलवार को दोनों के बीच झगड़ा हो गया। पुलिस ने हत्या करने के आरोप में धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। फर्श बाजार थाना पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, धर्मपाल परिवार के साथ फर्श बाजार की न्यू संजय अमर कॉलोनी में रहता था। परिवार में पत्नी हीरावती, चार बेटे कन्हैया लाल, बाबू लाल, मंजीत कुमार और देव कुमार व दो शादीशुदा बेटियां हैं। धर्मपाल राज मिस्त्री था। करीब 25 गज का इनका मकान दो मंजिला बना हुआ है। धर्मपाल के घर के ठीक सामने ईडीएमसी में सफाई कर्मचारी धर्मेंद्र, पत्नी, दो बेटे व दो बेटियों के साथ रहता है।
विज्ञापन
धर्मपाल की बेटी प्रीति ने बताया कि उनकी गली महज छह फीट की है। चार साल पहले धर्मेंद्र ने ग्राउंड फ्लोर पर एसी लगवाया था। एसी की गर्म हवा उनके (धर्मपाल) के घर में सीधे जाती थी। कई बार धर्मेंद्र से एसी को थोड़ा ऊपर लगवाने के लिए कहा था। अब एक सप्ताह पूर्व बाबू लाल ने भी घर में एसी लगवा लिया। इसकी हवा धर्मेंद्र के घर जाने लगी। इस बात से वह खफा रहने लगा था। प्रीति ने बताया कि छोटी-छोटी बातों पर धर्मेंद्र की पत्नी उसके परिवार के साथ गाली-गलौच करने लगती थी।
बच्चे ने गली में पानी डाला, तो आरोपी की पत्नी झगड़ने लगी
धर्मपाल की बेटी प्रीति ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच एसी की गर्म हवा को लेकर विवाद तो चल ही रहा था, इस बीच मंगलवार को भाई बाबूलाल के 9 साल के बेटे ने गली में पानी डाल दिया। इस बात पर धर्मेंद्र की पत्नी गाली-गलौच करने लगी। बाबूलाल और उसके पिता ने इसका विरोध किया, तो धर्मेंद्र का पूरा परिवार इकट्ठा हो गया।
धर्मेंद्र ने फोन कर कई लड़कों को बुला लिया। आरोप है कि धर्मेंद्र का परिवार व लड़के उनके (धर्मपाल) घर में घुस गए। पहले बाबूलाल की पत्नी कृष्ण और मंजीत की पत्नी तुलसी के साथ मारपीट की। इसके बाद पिता धर्मपाल और बाबूलाल को पीटा। पिता जान बचाकर छत पर भागे, तो धर्मेंद्र और उसके साथ मौजूद लड़कों ने उनकी दोनों टांगे पकड़कर नीचे लटका दिया। फिर दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। दोपहर 2.42 बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पिता धर्मपाल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
तमाशबीन बनी रही भीड़, नहीं किया विरोध
धर्मपाल के परिवार का आरोप है कि वह पिछले करीब चार साल से सहन करते आ रहे थे। धर्मेंद्र और उसका परिवार उनको कुछ भी कहने पर धमकियां देता था। अब बाबूलाल ने एसी लगवाया, तो यह धर्मेंद्र से बर्दास्त नहीं हुआ। प्रीति ने आरोप लगाया कि मंगलवार को जब आरोपी उनके घर में घुसे हुए थे, तो गली में भीड़ तमाशबीन रही। भीड़ के सामने ही उसके पिता को जानवरों की तरह दोनों टांगे पकड़कर लटका दिया गया, लेकिन किसी ने विरोध करने की हिम्मत नहीं की।