{"_id":"62263b6f9c7b0d7ea646ec47","slug":"seeing-teenager-alone-neighbor-entered-house-by-climbing-wall-and-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म : किशोरी को अकेला देख दीवार फंदकर घर में घुसा पड़ोसी, आरोपी ने दरिंदगी कर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म : किशोरी को अकेला देख दीवार फंदकर घर में घुसा पड़ोसी, आरोपी ने दरिंदगी कर धमकाया
Mon, 07 Mar 2022 11:03 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:03 PM IST
सार
नशे में धुत पड़ोसी युवक दीवार फांदकर पीड़िता की छत पर पहुंच गया। वहां जबरन उसने छत पर ही वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद किसी को कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के समय छात्रा का परिवार एक शादी समारोह में दिल्ली से बाहर गया हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नशे में धुत पड़ोसी युवक दीवार फांदकर पीड़िता की छत पर पहुंच गया। वहां जबरन उसने छत पर ही वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद किसी को कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के समय छात्रा का परिवार एक शादी समारोह में दिल्ली से बाहर गया हुआ था।
विज्ञापन
रात को ही पीड़िता ने परिजनों को कॉल कर सारी बात बताई। परिवार फौरन घर पहुंचा। बाद में परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। जहां से उसे मेडिकल के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पॉक्सो, दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मामला दर्ज 30 वर्षीय पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ ज्योति नगर इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता, भाई व अन्य सदस्य हैं। पीड़िता पास के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को उसका परिवार शादी में शामिल होने दिल्ली से बाहर गया हुआ था। घर में वह अकेली थी। रात करीब 9.00 बजे वह छत का दरवाजा बंद करने ऊपर गई थी। इस दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने उसे छत पर आता देखा तो वह दीवार फांदकर पीड़िता की छत पर आ गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने भागकर नीचे जाने का भी प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने जबरन उसका हाथ पकड़कर घसीट लिया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को धमकी देकर वहां से फरार हो गया। शालू ने परिजनों को कॉल कर घटना की जानकारी दी। परिवार घर पहुंचा और पुलिस थाने जाकर शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाद में आरोपी को दबोच लिया। ज्योति नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।