फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Security tightened in and on borders of Delhi amidst preparations of independence day celebration

स्वतंत्रता दिवस: दिल्ली में हर गतिविधि पर सुरक्षाकर्मियों की नजर, सीमाओं पर हो रही सख्त चेकिंग

Sat, 14 Aug 2021 12:30 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 14 Aug 2021 12:30 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले शनिवार को राजधानी में सुरक्षा नियम और सख्त कर दिए गए हैं। दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों और लोगों के पहचान पत्र की जांच की जा रही है। बॉर्डरों पर विशेष निगरानी की जा रही है। मॉल, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन पर पुलिस नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
Security tightened in and on borders of Delhi amidst preparations of independence day celebration
दिल्ली की सीमाओं पर हो रही चेकिंग - फोटो : ANI

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और हर हलचल पर सुरक्षाकर्मियों की पैनी निगाह बनी हुई है। इसी के तहत शनिवार को राजधानी में सुरक्षा नियम और सख्त कर दिए गए हैं। दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों और लोगों के पहचान पत्र की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने तो कई जगहों पर स्निफर डॉग की मदद से जांच अभियान भी चलाया। मालूम हो कि सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी हमले और कई तरह की संदिग्ध गतिविधियों के इनपुट मिले हैं, जिसके बाद लाल किला समेत कई मुख्य स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम के चलते शनिवार रात से 15 अगस्त की दोपहर कार्यक्रम समाप्त होने तक भारी वाहनों को यूपी बार्डर, महाराजपुर बार्डर, सीमापुरी बार्डर और लोनी बार्डर से दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को आयोजित की गई थी। फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते कई मार्ग बंद थे। इस कारण ट्रैफिक को अन्य मार्गों पर परिवर्तित किया गया था, जिससे लंबा जाम लग गया था। हालांकि दोपहर होते-होते लालकिले व उससे जुड़े मार्गों पर ट्रैफिक सामान्य हो गया। कई मार्गों पर दोपहर बाद तक जाम लगा रहा था। 


एजेंसियों को मिले इनपुट के बाद राजधानी की सीमाओं पर पुलिस चौकन्नी है। मॉल, होटल, ढाबों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। किराएदारों का सत्यापन किया जा रहा है। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर सीओ, एसएचओ को अलर्ट रहने और क्षेत्र में लगातार चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। बॉर्डरों पर विशेष निगरानी की जा रही है। मॉल, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन पर पुलिस नजर बनाए हुए है। खुफिया विभाग को भी सक्रिय किया गया है। जो पल पल की गतिविधियों पर नजर रख रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed