फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Second plasma bank starts at LNJP Hospital

एलएनजेपी अस्पताल में राजधानी के दूसरे प्लाज्मा बैंक की शुरुआत

Wed, 15 Jul 2020 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Second plasma bank starts at LNJP Hospital
Second plasma bank starts at LNJP Hospital
नई दिल्ली। आईएलबीएस संस्थान के बाद दिल्ली के सबसे बड़े कोविड अस्पताल एलएनजेपी में भी मंगलवार से प्लाज्मा बैंक शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नेे इसका उद्घाटन किया। केजरीवाल ने कहा कि कि जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं आ जाती, प्लाज्मा बैंक संक्रमितों के लिए काफी मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि प्लाज्मा थैरेपी कोरोना के इलाज में काफी कारगर साबित हो रही है। राजधानी में मृत्यु दर कम करने में इस थैरपी का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि बीते कई दिनों से राजधानी में हालात लगातार सुधर रहे हैं। रिकवरी रेट बढ़ा है और संक्रमण दर में भी कमी आई है। लोगों को अभी और सावधानी बरतने की जरूरत है। एलएनजेपी का यह बैंक दिल्ली के केंद्र में है। इससे लोग यहां आसानी से आकर प्लाज्मा लें सकेंगे और दान भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

मरीजों की संख्या बढ़ने पर भी नहीं होगी बेड की कमी
सीएम अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, कोविड अस्पतालों में 70 फीसदी से ज्यादा बेड खाली है। इसके बावजूद सरकार बेड की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। इससे आने वाले समय में अगर मरीज बढ़ें भी तो बेड की कोई दिक्कत नहीं होगी। केंद्र और दिल्ली सरकार इस महामारी से मिलकर लड़ाई कर रही हैं। इससे दिल्ली में हालात लगातार सुधर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना से लड़ाई में दिल्ली मॉडल की सराहना की है। इस बात की उन्हें काफी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में मरीजों की नहीं है कोई परेशानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की सभी सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। सभी को ऑक्सी प्लस मीटर दिए गए हैं। इससे वह अपने शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को माप लेते हैं और समय रहते अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं। इस सुविधा से काफी लाभ हुआ है। जुलाई माह में किसी भी मरीज की होम आइसोलेशन में मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed