फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Second phase of Red Light On Gaadi Off campaign begins in delhi

दिल्ली : रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान का दूसरा चरण शुरू, तीन दिसंबर तक चलेगा

Sat, 20 Nov 2021 12:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 Nov 2021 12:00 AM IST
सार

15 दिनों के लिए शुरू हुआ अभियान। 100 चौराहों पर यह अभियान चलेगा और 2500 वालंटियर तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
Second phase of Red Light On Gaadi Off campaign begins in delhi
रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली में शुक्रवार को सरकार ने रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की। यह अभियान अगले 15 दिनों के लिए तीन दिसंबर तक चलेगा। दिल्ली के 100 चौराहों पर यह अभियान चलेगा और 2500 वालंटियर तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


आईटीओ चौराहे से अभियान की शुरुआत करते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के 30 फीसदी प्रदूषण में सबसे ज्यादा वाहनों का प्रदूषण है। इसे कम करने में यह अभियान काफी सफल साबित हुआ है। दिल्ली में वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए वर्क फ्रॉम होम, बाहर से आने वाले ट्रकों पर रोक जैसे आपातकालीन कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर रिसर्च सर्वे बताते हैं कि दिल्ली के अंदर यहां का 30 फीसदी प्रदूषण है। इसके अलावा 70 फीसदी प्रदूषण बाहर से आ रहा है। रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान का मकसद लोगों में जागरूकता लाकर वाहन प्रदूषण को कम करना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल गोपाल राय,  दिल्ली में एक व्यक्ति सुबह से शाम तक निकलता है तो लगभग 10 से 12 चौराहों को पार करता है। अगर एक चौराहे पर दो मिनट भी रुकता है  तो 20 से 25 मिनट तक बेवजह ईंधन जलता है। इससे दिल्ली के प्रदूषण में और बढ़ोतरी होती है। इसको देखते हुए इस अभियान के दूसरे चरण को शुरू किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed