फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   seal school APJ administration said online classes not done and if parents have problem contact us

एपीजे स्कूल सील मामला: ऑनलाइन कक्षाएं नहीं हुई, स्कूल ने कहा पेरेंट्स को दिक्कत तो हमसे करें संपर्क

Tue, 05 May 2020 10:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 May 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
seal school APJ administration said online classes not done and if parents have problem contact us
एपीजे स्कूल सील - फोटो : amar ujala

फीस पर की गई मनमानी के चलते एपीजे स्कूल की दो शाखाएं सील होने के बाद मंगलवार को ऑनलाइन कक्षाएं नहीं हुई। स्कूल ने अभिभावकों के नाम एक संदेश जारी कर उनसे सहयोग मांगा।

विज्ञापन


स्कूल ने कहा कि यदि अभिभावकों को फीस को या अन्य किसी बात को लेकर चिंता है तो वह स्कूल से सीधे संपर्क करें। सील किये जाने को स्कूल ने अजीब, एकतरफा और अनवाश्यक कार्रवाई बताया।
विज्ञापन



स्कूल ने स्पष्ठ किया कि वह सरकार के सभी निर्देशों का पालन कर रहे हैं। अभिभावकों के नाम भेजे संदेश में कहा गया कि स्कूल को आपकी आवश्यकता है। अभिभावक शिक्षा की गुणवता को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। स्कूल की शेख सराय व साकेत शाखा सील किए जाने के बाद मंगलवार को स्कूल ने कोर्ट का रुख किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों को भेजे संदेश में स्कूल ने कहा कि है कि कोर्ट से स्कूल को राहत मिली है। स्कूल की ओर से अभिभावकों को कहा गया है कि स्कूल सील किए जाने के कारण ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने में अस्थायी व्यवधान पैदा हुईं, इस कारण मंगलवार को ऑनलाइन कक्षाएं नहीं ली गईं।


स्कूल ने अभिभावकों से शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया व मुख्य सचिव विजय कुमार देव को एक पत्र भेजने को कहा है। जिसमें अभिभावक यह पूछें कि क्या स्थानीय विधायक सौरभ भारद्वाज जिन्होंने बिना विचार व परामर्श के स्कूल के खिलाफ एक तरफा कार्रवाई का फैसला किया, वह स्वीकार्य है? स्कूल ने यह पत्र व ईमेल भेजने को कहा है जो कि स्कूल अभिभावकों की ओर से आगे बढ़ाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed