{"_id":"5f9b115b8ebc3e9ba75ca18b","slug":"sdmc-to-give-permission-to-shoot-film-in-its-area-now-ashram-news-noi5454541103","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी निगम ने अपने इलाके में फिल्म शूटिंग के लिए दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिणी निगम ने अपने इलाके में फिल्म शूटिंग के लिए दी मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने अपने क्षेत्र में फिल्म शूटिंग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब निगम के पार्क, मॉल व अन्य जगहों का इस्तेमाल करने के लिए 50 हजार से लेकर 75 हजार रुपये तक का शुल्क अदा करना होगा। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने अपने यहां एक दिन की शूटिंग का किराया दो लाख रुपये तय कर रखा है।
दक्षिणी निगम के अंतर्गत कई ऐसी जगह हैं जिन्हें अक्सर बॉलीवुड फिल्मों में देखा जाता है। इसमें हुमायूं का मकबरा, निजामुद्दीन दरगाह, कुतुब मीनार, लोटस टेंपल, वसंत कुंज मॉल व तुगलकाबाद किला आदि शामिल हैं। नई नीति के तहत अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अंतर्गत आने वाली धरोहर और दिल्ली विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले पार्क में एक दिन के लिए 50 हजार का शुल्क लगेगा।
वहीं, दक्षिणी निगम के अंतर्गत आने वाली धरोहर और अन्य जगहों पर 75 हजार तक का शुल्क देना होगा। वहीं, शूटिंग से पहले 25 हजार की सुरक्षित राशि भी निगम के पास जमा करानी होगी। जिसे बाद में वापस कर दिया जाएगा। शूटिंग की अनुमति के लिए ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकेगा। हालांकि, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण व ट्रैफिक पुलिस से एनओसी मिलने के बाद ही दक्षिणी निगम से अनुमति ली जा सकेगी। प्रदूषण नियंत्रण नियमों के साथ शूटिंग की मंजूरी होगी।