फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   SC notice to Delhi LG on appointment of DERC chairman

Delhi : डीईआरसी अध्यक्ष की नियुक्ति के मामले में LG को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, दिल्ली सरकार ने डाली थी याचिका

Sat, 22 Apr 2023 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 06:14 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को डीईआरसी के अध्यक्ष पद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस राजीव कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने में उपराज्यपाल (एलजी) की निष्क्रियता के खिलाफ दिल्ली सरकार की एक रिट याचिका पर नोटिस जारी किया। 

विज्ञापन
SC notice to Delhi LG on appointment of DERC chairman
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को डीईआरसी के अध्यक्ष पद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस राजीव कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने में उपराज्यपाल (एलजी) की निष्क्रियता के खिलाफ दिल्ली सरकार की एक रिट याचिका पर नोटिस जारी किया। 

विज्ञापन


सुनवाई की अगली तारीख 28 अप्रैल तय की गई है। दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) पिछले चार महीनों से अध्यक्ष के बिना काम कर रहा है। दिल्ली सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ को बताया कि एलजी को प्रस्ताव भेजे हुए चार महीने बीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि एलजी यह कहकर फैसले में देरी कर रहे हैं कि नियुक्ति करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की सहमति की जरूरत है या नहीं, यह पता लगाने के लिए उन्हें कानूनी राय की आवश्यकता है।
विज्ञापन


सिंघवी ने बताया कि विद्युत अधिनियम की धारा-84 (2) के अनुसार, नियुक्त किए जाने वाले व्यक्ति के मूल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के साथ परामर्श आवश्यक है। पीठ ने यह भी देखा कि उस प्रावधान में 'उस हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश' की अभिव्यक्ति का अर्थ उस हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से है जहां वह व्यक्ति न्यायाधीश थे। सीजेआई ने पिछले अध्यक्ष (जस्टिस शबिहुल हसनैन, इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश) की नियुक्ति में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में पूछा तो सिंघवी ने जवाब दिया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के साथ परामर्श किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंघवी ने कहा, डीईआरसी दिल्ली में है। केरल या इलाहाबाद से नियुक्त प्रत्येक व्यक्ति के लिए क्या हमें दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से पूछना होगा? सीजेआई ने कहा, दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन नामों को कैसे जानेंगे? जिसके बाद पीठ ने इस मामले में नोटिस जारी करने का निर्णय लिया।


सिसोदिया ने 10 जनवरी को एलजी को लिखी थी चिट्ठी
दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल कार्यालय के साथ जारी खींचतान के बीच 10 जनवरी को सक्सेना को पत्र लिखकर डीईआरसी अध्यक्ष की नियुक्ति को तत्काल मंजूरी देने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले डीईआरसी के अगले अध्यक्ष के रूप में जस्टिस (सेवानिवृत्त) राजीव श्रीवास्तव की नियुक्ति को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed