फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Satyendar Jain instructed to do pending work of 24 hours water supply project on war footing

दिल्ली: सत्येंद्र जैन ने 24 घंटे जलापूर्ति परियोजना के लंबित कार्य युद्ध स्तर पर किए जाने के दिए निर्देश

Mon, 16 Aug 2021 11:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 16 Aug 2021 11:04 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि यूजीआर, बोरिंग, नलकूप और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय से पूरे किए जाएं, तभी यमुना की सफाई और 24 घंटे पानी की आपूर्ति के उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Satyendar Jain instructed to do pending work of 24 hours water supply project on war footing
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने लोगों को 24 घंटे पानी की आपूर्ति मुहैया कराने की महत्वाकांक्षी जल आपूर्ति परियोजना के तहत लंबित कार्य युद्ध पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस परियोजना से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक में कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति से ही असंभव कार्यों को संभव बनाया जा सकता है। 

विज्ञापन


इस कड़ी में दिल्ली सरकार पानी की मांग को पूरा करने के लिए अद्वितीय जल निकासी कुओं का निर्माण करा रही है। मंत्री सत्येंद्र जैन ने 24 घंटे जलापूर्ति परियोजना की कार्य प्रगति की समीक्षा के लिए सोमवार को दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने भूमिगत जलाशयों के चल रहे कार्यों के संबंध में चर्चा करने और अन्य लंबित कार्यों की समीक्षा की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूजीआर, बोरिंग, नलकूप और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय से पूरे किए जाएं, तभी यमुना की सफाई और 24 घंटे पानी की आपूर्ति के उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि भूमिगत जलाशयों की क्षमता बढ़ाने के लिए जहां भूजल स्तर अधिक है, वहां भूमिगत जलाशयों में स्थानीय वृद्धि की जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कड़ी में दिल्ली सरकार 24 घंटे जल आपूर्ति करने के लिए भविष्य में बढ़ने वाली पानी की मांग को पूरा करने के लिए जगह-जगह अद्वितीय जल निकासी कुओं का निर्माण करा रही है। उन्होंने बताया कि लोगों के लिए सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले पानी आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए ट्यूबवेल के साथ-साथ आवश्यकता अनुसार आरओ सिस्टम लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed