Satish Kaushik Death: दोस्त ने ली सतीश की जान? साजिश के दावों और पत्नी के बयान पर विकास की सफाई, कहा- हमेशा...
खुद पर लग रहे आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए विकास मालू ने लिखा कि पिछले 30 साल से मेरे और सतीश जी के पारिवारिक संबंध रहे हैं। मेरे नाम पर कीचड़ उछालने में लोगों ने कुछ ही मिनट लगाए। खूबसूरत सेलिब्रेशन के बाद ये ट्रेजिडी हुई, जिसे मैं सहन नहीं कर पा रहा हूं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। उद्योगपति विकास मालू ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में विकास मालू की पत्नी सानवी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सानवी ने विकास मालू पर सतीश कौशिक की हत्या का आरोप लगाया है। सान्वी ने दावा किया विकास मालू ने 15 करोड़ रुपये के चक्कर में सतीश कौशिक की हत्या की। इस पर विकास मालू ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि सतीश कौशिक से 30 साल का रिश्ता था। लोगों ने कीचड़ उछालने में देर नहीं लगाई। उनके ऊपर लगाए गए आरोप झूठे हैं।
विकास मालू की वाइफ सानवी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर सतीश कौशिक की मौत के पीछे पति विकास मालू का हाथ होने की बात कही। उन्होंने शक जताया कि उनके पति का हाथ हो सकता है। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच 15 करोड़ को लेकर एक बार झगड़ा भी हुआ था। दोनों पुराने दोस्त है। एक बार एक्टर अपने 15 करोड़ रुपये लेने भी आए थे। दोनों की इस बड़ी रकम को लेकर बहस भी हुई थी। हालांकि विकास ने सतीश कौशिक को ये कहा था कि वह बाद में पैसा दे देंगे।
खुद पर लग रहे आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए विकास मालू ने लिखा कि पिछले 30 साल से मेरे और सतीश जी के पारिवारिक संबंध रहे हैं। मेरे नाम पर कीचड़ उछालने में लोगों ने कुछ ही मिनट लगाए। खूबसूरत सेलिब्रेशन के बाद ये ट्रेजिडी हुई, जिसे मैं सहन नहीं कर पा रहा हूं। अपने ऊपर लगे आरोपों पर अब मैं अपनी चुप्पी तोड़ता हूं। ट्रैजिडी कभी बताकर नहीं आती। इस पर किसी का बस नहीं चलता। मैं गुजारिश करना चाहूंगा सभी की भावनाओं की कद्र करें। हर जश्न में सतीश जी को हमेशा बहुत याद आएंगे।
विकास मालू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सतीश कौशिक डांस करते हुए दिख रहे हैं। होली की पार्टी का वीडियो शेयर करके मालू ने आरोपों पर जवाब दिया है। इस वीडियो में सतीश कौशिक अंग्रेजी बीट गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उनके साथ विकास मालू और अन्य लोग भी दिख रहे हैं। विकास मालू, सतीश कौशिक के खास दोस्त रहे हैं। वे दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन हैं और वे कुबेर ग्रुप के डायरेक्टर हैं। जिस सानवी मालू ने विकास पर आरोप लगाए हैं वो उनकी दूसरी पत्नी हैं।