फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sanskrit language leads from darkness to light: Nadda

अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है संस्कृत भाषा: नड्डा

Sat, 07 May 2022 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit language leads from darkness to light: Nadda
नई दिल्ली। संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाया जाना चािहए क्योंकि यह ज्ञान और विज्ञान का विषय है। जहां संस्कृत है वही संस्कृति है। यह भाषा अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का माध्यम है। संस्कृत को ठीक तरह से बढ़ाने की जरूरत है। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहीं।
विज्ञापन

वे शनिवार को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में बोल रहे थे। शनिवार को विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय उत्कर्ष महोत्सव की शुरुआत हुई।
नड्डा ने कहा कि भारतीय संस्कृति के मूल की संस्कृत आपस में मिलजुल कर रहने की बात सिखाती है। इसका साक्षात प्रमाण कोरोना काल में भी देखा गया है, जहां देश की सारी जनता ने सरकार के साथ मिलकर इस वैश्विक संकट का डटकर सामना किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत की पढ़ाई इसलिए जरूरी है क्योंकि, भारत का ज्ञान-विज्ञान इसी भाषा में है। उन्होंने संस्कृत के संदर्भ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के महत्व को भी स्पष्ट किया।
विज्ञापन

संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने कहा कि यह उत्कर्ष महोत्सव न केवल संस्कृत विश्वविद्यालयों का है, बल्कि समस्त भारतवर्ष का है। शिक्षा में भारतीयता लाने के लिए संस्कृत के अध्ययन और अध्यापन की आवश्यकता है। तिरुपति स्थित राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रो. राधाकांत ठाकुर ने कहा कि संस्कृत का अधिक महत्व है तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व पर बल देती है। उद्घाटन समारोह में नालंदा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति विजय भटकर ने कहा कि सुपर कंप्यूटर को सक्षम बनाने में केवल संस्कृत ही समर्थ है। उन्होंने कहा कि भावना तथा मशीन के बीच निकली भाषा में भावना बचाने की सबसे प्रभावी भूमिका संस्कृत भाषा ही कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed