{"_id":"601bf04ac64fbf3bbc340f3b","slug":"sanjay-singh-said-aap-will-continue-to-support-protesting-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप सांसद संजय सिंह बोले- हम प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन करना रखेंगे जारी, भाजपा इन्हें मूर्ख समझना बंद करे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप सांसद संजय सिंह बोले- हम प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन करना रखेंगे जारी, भाजपा इन्हें मूर्ख समझना बंद करे
Thu, 04 Feb 2021 06:36 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 04 Feb 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा में गुरुवार को निलंबन के बाद लौटे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। कृषि कानूनों और किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि देश का शासन जनता से डर रहा है। इसी वजह से बॉर्डर पर कीलें लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों किसानों को मूर्ख समझना बंद कर दीजिए।
विज्ञापन
संजय सिंह ने कहा कि क्या सरकार के पास किसानों को कॉल करने के लिए दो रुपये भी नहीं हैं? अगर नहीं हैं तो हमसे ले लीजिए पर किसानों को कॉल कर लीजिए। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन करना जारी रखेगी और सरकार से नए कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए कहती रहेगी।
विज्ञापन
संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ उनके चार कॉरपोरेट मित्रों के लाभ के लिए काम करती है। यह इन चार कॉरपोरेट्स की सरकार है।
विज्ञापन