फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sanjay Singh's protest in front of Vijay Goyal's residence

विजय गोयल के आवास के सामने संजय सिंह का धरना

Tue, 03 Sep 2019 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Singh's protest in front of Vijay Goyal's residence
विजय गोयल के आवास के सामने संजय सिंह का धरना
विज्ञापन

नई दिल्ली। सोमवार को आप सांसद संजय सिंह और भाजपा सांसद विजय गोयल के बीच शह-मात का खेल चला। भाजपा के मुख्यमंत्री प्रत्याशी के बारे में सवाल करने के लिए संजय सिंह विजय गोयल के अशोक रोड स्थित आवास पर पहुंचे, लेकिन वे नहीं मिले। वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय, आप विधायकों और समर्थकों के साथ संजय सिंह दो घंटे तक धरने बैठे और फिर विजय गोयल से आगे जवाब मांगने की चेतावनी देकर लौट गए। इसके बाद गोयल ने मीडिया के मार्फत संजय सिंह को जवाब भिजवाया कि भाजपा की फिक्र करने के बजाय अपने 14 विधायकों को संभालें। ये उनके संपर्क में हैं। संजय सिंह के धरने के दौरान विजय गोयल सोशल मीडिया पर कभी पार्टी कार्यालय तो कभी सदर बाजार में होने की जानकारी देते रहे।
संजय सिंह कार्यकर्ताओं के साथ फुटपाथ पर बैठ गए। इस दौरान वहां भारी पुलिस बल मौजूद था। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा बिजली और पानी के बिल माफ होने के खिलाफ है। उसके दिल्ली प्रदेश के सबसे बड़े नेता विजय गोयल ने अब तक इसीलिए जवाब नहीं दिया है। दिलीप पांडेय ने कहा कि भाजपा के लोग संवाद का ढकोसला करने वाले हैं। इनका संवाद में कोई विश्वास नहीं है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में विजय गोयल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बौखला गए हैं। प्रदूषण, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, बसों की कमी, अनधिकृत कॉलोनियों में बाउंड्री वॉल के मुद्दों पर केजरीवाल चुप क्यों हैं। केजरीवाल सवालों के जवाब देने की जगह ड्रामा करवा रहे हैं। संजय सिंह ने संसद में कभी दिल्ली के विकास को लेकर कोई चर्चा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं संजय सिंह के सवाल
- 200 यूनिट मुफ्त बिजली पर भाजपा का क्या पक्ष है?
- पानी के बकाया बिल माफ़ी योजना पर भाजपा का क्या पक्ष है?
. केजरीवाल के खिलाफ भाजपा का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है?
30 घंटे तक चला ट्विटर वॉर
रविवार दोपहर 11:57 बजे संजय सिंह
विजय गोयल से दो सितंबर को मिलने का समय मांगा है। दिल्ली की जनता के हितों से संबंधित सवाल पूछे थे। अब तक उनके जवाब नहीं मिले हैं।
रविवार शाम 5:17 बजे विजय गोयल
संजय सिंह, शुक्र है कि दिल्ली की जनता के हितों से संबंधित सवालों की आपको पांच साल में याद तो आई। आप मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कहिए, सीधे मुझसे या हमारे प्रदेशाध्यक्ष से पूछ लें। दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी से पूछ रही है, पांच साल में दिल्ली के लिए क्या किया।
रविवार शाम 6:28 बजे संजय सिंह
दो सितंबर की सुबह 11 बजे विजय गोयल के आवास अशोक रोड पर उनमें मिलने जाऊंगा और उनसे अपने पत्र का जवाब मांगूंगा।
रविवार रात 9 बजे विजय गोयल
केजरीवाल जी, हमसे सवाल पूछ मुद्दों से भटकाओ मत। दिल्ली की जनता आपसे 5 साल का हिसाब मांग रही है। जनता पूछती है कि जो मुफ्त घोषणाएं आप अब चुनाव से चार महीने पहले कर रहे हो, वो पांच साल पहले क्यों नहीं कीं। जिन्होंने पानी के बिल इमानदारी से समय पर भरे हैं, उनके पैसे वापस करो।
सोमवार सुबह 10:58 बजे संजय सिंह
विजय गोयल के अशोक रोड स्थित आवास पर पहुंचने वाला हूं।
सोमवार दोपहर 11:41 बजे विजय गोयल
बहुत दुख हुआ यह देखकर कि जो संजय सिंह समय लेकर खुद मिलने की बात कर रहे थे, वो दिल्ली में उनकी सरकार होने के बावजूद धोखे से सैकड़ों लोग लेकर हमारे घर आ गए। क्या झगड़ा करने लिए आए हैं? केजरीवाल खद क्यों नहीं आते? कभी दिलीप पांडेय तो कभी संजय सिंह को भेज रहे हैं।
दोपहर 12:17 बजे संजय सिंह
भाई साहब, मैं तो अपनी चिट्ठी का जवाब मांगने आया हूं। आप लोगों की दोहरी राजनीति को एक्सपोज करने आया हूं। आपके घर के बाहर बैठे हैं। आइए, बिजली-पानी माफी और मुख्यमंत्री के चेहरे पर अपना जवाब दीजिए।
दोपहर 12:48 बजे विजय गोयल
जब ये आम आदमी पार्टी के लोग मेरे घर पर धरना देकर समय खराब कर रहे हैं, तब मैं सदर बाजार के भीड़-भाड़ वाले इलाके में केजरीवाल सरकार को एक्सपोज कर रहा हूं। मेरी मांग है कि जिन लोगों ने ईमानदारी से पानी के बिल भरे हैं, उनके पैसे वापस किए जाएं।
दोपहर 12:49 बजे संजय सिंह
मैं विजय गोयल जी से कहना चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल को टक्कर देनी है तो हरियाणा, यूपी, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बिजली-पानी फ्री करो। मुंह में राम बगल में छुरी नहीं चलेगी।
दोपहर बाद 2:41 बजे विजय गोयल
सदर बाजार के भीड़-भाड़ वाले इलाके में आरडब्ल्यूए के हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। ईमानदारी से समय पर बिजली का बिल भरने वाले लोगों ने केजरीवाल से मांग रखी है कि वह उनके पैसे वापस करें।
सुबह 11:41 बजे विजय गोयल
मैं भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक में हूं। मेरे घरवाले बता रहे हैं कि केजरीवाल सरकार के संजय सिंह यहां नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं। अरे, प्रदर्शन ही करना था तो बता देते। उसके लिए समय लेने का नाटक करने की जरूरत क्या थी?

दोपहर बाद 3:22 बजे संजय सिंह
भाई विजय गोयल, 30 सितंबर को आपको पत्र लिखा। जवाब नहीं मिला। फोन किया, जवाब नहीं दिया। एसएमएस किया, जवाब नहीं। आज 11 बजे मिलने की सूचना दी तो दो घंटे इंतजार कराकर भी आप नहीं मिले और घूम-घूम कर बिजली-पानी बिल माफी का विरोध कर रहे हैं। इसलिए नौटंकी कौन कर रहा है, सब देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed