फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sakshi saves children s lives by pushing them even after being electrocuted at New Delhi Railway Station

Delhi: दम तोड़ने से पहले बच्चों को जिंदगी दे गई शिक्षिका, करंट लगने के बाद भी जिगर के टुकड़ों को दिया धक्का

Sun, 25 Jun 2023 11:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Jun 2023 11:09 PM IST
सार

करंट लगने के बाद भी अपने दोनों जिगर के टुकड़ों को धक्का देकर अपने से दूर कर दिया। पानी में गिरते ही साक्षी छटपटाने लगी। कुछ ही देर की छटपटाहट के बाद बच्चों के सामने ही उसकी सांसे थम गई।

विज्ञापन
Sakshi saves children s lives by pushing them even after being electrocuted at New Delhi Railway Station
मौके पर पहुंचे परिजन और शिक्षिका का (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में रविवार तड़के हो रही बारिश के दौरान साक्षी अपने दो मासूम बच्चों और परिवार के सदस्यों के साथ चंडीगढ़ जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची ही थी कि अचानक उसका सामना पानी में उतरी मौत से हो गया। पानी में पैर रखते ही शायद साक्षी को भी अहसास हो गया कि उसकी मौत आ गई है। उसने करंट लगने के बाद भी अपने दोनों जिगर के टुकड़ों को धक्का देकर अपने से दूर कर दिया। पानी में गिरते ही साक्षी छटपटाने लगी। कुछ ही देर की छटपटाहट के बाद बच्चों के सामने ही उसकी सांसे थम गई। परिजन चाहकर भी उसकी मदद नहीं कर सके, जब तक साक्षी के पास मदद पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

परिवार वालों ने बताया कि गर्मी की छुट्टियां खत्म हो रही थी। इसलिए साक्षी के माता-पिता और बहन ने चंडीगढ़ में रहने वाले रिश्तेदार के घर जाने की योजना बनाई। 25 जून को इन लोगों ने वंदे भारत ट्रेन में आरक्षण करवाया। शनिवार पूरा परिवार गुजरांवाला टाउन में ही रुका था। तड़के साक्षी अपने दोनों बच्चे, माता-पिता और भाई बहन के साथ दो गाड़ियाें से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे। इन लोगों ने कार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पार्किंग में खड़ी कर ट्रेन से जाने का फैसला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके माता-पिता और भाई कार को पार्क करने चले गए। जबकि साक्षी दोनों बच्चों और बहन माधवी को लेकर प्लेटफार्म पर जाने लगी। उसकी बहन ने परिवार वालों को बताया कि टैक्सी स्टेंड में पानी फैला हुआ था। कम पानी देखकर जैसे ही साक्षी ने पांव रखा वह करंट के चपेट में आ गई। वह गिरकर तड़पने लगी। परिवार वालों ने बताया कि वह मरते मरते अपने मासूम बच्चों को बचा लिया और उन्हें पीछे की तरफ धक्का दे दिया। बच्चे अपने सामने ही मां को तड़प तड़प कर जान देते हुए देखा। लेकिन कोई भी उसे बचा नहीं पाया। गाड़ी को पार्क कर जब उनके माता-पिता वहां पहुंचे तो सन्न रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed