फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Saket court judge Kovai Venugopal dies of corona in delhi

कोरोना का कहर: साकेत कोर्ट के जज कोवाई वेणुगोपाल की मौत, तीन दिन पहले हुए थे भर्ती

Mon, 19 Apr 2021 02:56 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 19 Apr 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
Saket court judge Kovai Venugopal dies of corona in delhi
कोवाई वेणुगोपाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली में कोरोना की गति पर अब किसी तरह की बंदिशें काम नहीं कर रही हैं। तमाम बंदिशों और सावधानियों के बावजूद हर रोज इस महामारी से ऐसे नुकसान हो रहे हैं जिनकी भरपाई संभव नहीं है। सोमवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट के जज कोवाई वेणुगोपाल की कोरोना से मौत हो गई। वो तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार से इस साल के दाखिल केवल अहम मामलों पर ही सुनवाई होगी। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सहित चार जजों के संक्रमित होने के बाद यह निर्णय लिया गया है।  
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने निर्णय लिया है कि 2021 में दाखिल आवश्यक मामलों पर ही सोमवार से सुनवाई होगी। लंबित या गैर जरूरी मामलों पर फिलहाल सुनवाई नहीं होगी। अगर लंबित किसी मामलों में कोई मामला है, जिसकी तत्काल सुनवाई जरूरी है तो संबंधित पक्ष, अदालत से तत्काल सुनवाई का आग्रह कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट की ओर से यह जानकारी रजिस्टार जनरल ने सर्कुलर जारी कर दी है। आठ अप्रैल से सभी मामलों की सुनवाई विडियो काफ्रेंसिंग के जरिये की जा रही है। 23 अप्रैल तक इसी तरह से सुनवाई का सिलसिला जारी रहेगा। फिलहाल सूचीबद्ध सभी मामलों पर सुनवाई बाद में होगी, जिनकी तारीख हालात को देखते हुए तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed