फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sachin was murdered to avenge the slap, two of Anar gang arrested in delhi

हत्या की गुत्थी सुलझी : रंजिश में मारा थप्पड़ तो बदले में उतार दिया मौत के घाट, अनार गैंग के दो गिरफ्तार

Fri, 29 Apr 2022 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 06:58 AM IST
सार

आरोपियों ने बुधवार शाम को सरेबाजार पत्नी के सामने ही कर दी थी सचिन उर्फ बाबा नामक युवक की हत्या। कुछ दिनों पूर्व सचिन ने दीपक नामक युवक को मारा था थप्पड़, इसी बात का बदला लेने के लिए हुई हत्या।

विज्ञापन
Sachin was murdered to avenge the slap, two of Anar gang arrested in delhi
फाइल फोटो

विस्तार

कल्याणपुरी इलाके में बुधवार सरेशाम बीच बाजार सचिन उर्फ बाबा (25) नामक युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में अनार गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान दीपक (19) और गुलशन (18) के रूप में हुई है। दरअसल कुछ दिनों पूर्व सचिन ने दीपक नामक युवक को पुरानी रंजिश में थप्पड़ मार दिया था। इससे पूर्व धारदार हथियार से हमला भी किया था। उसका बदला लेने की नियत से आरोपियों ने सचिन को बीच बाजार उसकी पत्नी के सामने ही मार डाला। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सचिन अपने परिवार के साथ पांच-ब्लॉक, त्रिलोकपुरी इलाके में रहता था। इसके परिवार में मां के अलावा पत्नी खुशी व अन्य सदस्य हैं। सचिन की शादी की सालग्रिह नजदीक थी। उसी सिलसिले में बुधवार शाम को यह अपनी पत्नी के साथ खरीदारी करने के लिए त्रिलोकपुरी 6-ब्लॉक मार्केट आया था। तभी दोनों आरोपी दीपक व गुलशन ने सचिन को घेर लिया। पहले आरोपियों ने उस पर ईंट से हमला किया। 
विज्ञापन


बाद में चाकू निकालकर उस पर हमला करना शुरू कर दिया। खुशी ने पति को बचाने का खूब प्रयास किया। लोगों से मदद की गुहार भी लगाई, कोई उसे बचाने  को सामने नहीं आया। बाद में सचिन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया। हत्या के कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। छानबीन के दौरान दोनों ने बताया कि वह अनार गैंग के सदस्य हैं। गैंग की सचिन व उसके गैंग से रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में पिछले साल सचिन व उसके दोस्त अभिमन्यु पर जानलेवा हमला किया गया था। इसमें अभिमन्यु की मौत हो गई थी। मामले में सचिन मुख्य गवाह था। तभी से सचिन पर के से हटने का दबाव भी बनाया जा रहा था। इसी बात पर सचिन की गैंग से अनबन चलती रहती थी। सूत्रों का कहना है कि सचिन ने कुछ दिनों पूर्व दीपक पर धारदार हथियार से हमला करने के अलावा उसे थप्पड़ भी मार दिया था। बुधवार को दीपक और गुलशन को पता चला कि सचिन बाहर में है। दोनों ने पीछा कर उस पर हमला कर दिया। बाद में फरार हो गए। दोनों ने सचिन की हत्या की बात कबूल कर ली है। कल्याणपुरी थाना पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed