फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   S Jaishankar said Eco Park being built in Badarpur will become new lungs of Delhi

Delhi Eco Park: लोगों को मिलेगी ताजा हवा, एस जयशंकर बोले- इको पार्क दिल्ली का ‘नया लंग्स’ बनेगा

Sat, 17 Jun 2023 10:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 17 Jun 2023 10:37 PM IST
सार

केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि बदरपुर में बन रहा इको पार्क दिल्ली का नया लंग्स बनेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ वायदा नहीं करती बल्कि जो कहती है वह करके दिखाती है।

विज्ञापन
S Jaishankar said Eco Park being built in Badarpur will become new lungs of Delhi
केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दक्षिणी दिल्ली लोकसभा में किए गए विकास कार्यों के अवलोकन के दौरान कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ वादा नहीं करती, बल्कि जो कहती है, वह करके दिखाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच बड़ी और अद्भुत है। दिल्ली में बने इको पार्क से लोगों को एक ऐसी जगह मिलेगी, जहां वह शुद्ध हवा लेने के साथ-साथ खेल, व्यायाम, योग भी कर सकते हैं। ईको पार्क के बनने के बाद इसके आस-पास इकोनॉमी सेंटर बन जाएगा और साथ ही वाटर पार्क बनने से अर्थव्यवस्था बेहतर होगी। 

विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ बदरपुर स्थित एशिया के सबसे बड़े निर्माणाधीन इको पार्क, मुंबई एक्सप्रेस-वे, आयुर्वेद एम्स, एम्फीथिएटर, खेल मैदान, तुगलकाबाद स्थित पावर प्लांट तुगलकाबाद, वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, इग्नू स्थित रग्बी मैदान इग्नू, द्वारका स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का अवलोकन किया। आयुर्वेदिक एम्स देखने के बाद कहा कि पारंपरिक चिकित्सा को एक वैश्विक केंद्र बनाया गया है। दिल्ली का काफी समय से प्रदूषण के कारण बुरा हाल रहा है और यह इको पार्क दिल्ली के लिए ‘नये लंग्स’ का काम करेगा। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 885 एकड़ में फैला ईको पार्क अपने आप में एक बड़ा आकर्षण का केंद्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि यहां पेड़, वोटिंग के लिए झील सहित कई सुविधाएं मौजूद रहेंगी। यह एशिया का सबसे बड़ा इको पार्क है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण एक बड़ी समस्या रही है और उसके लिए केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए। पार्क पूरी दिल्ली की लाइफ लाइन बनने जा रहा है और साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए एक वरदान साबित होगा। सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि ईको पार्क का उद्घाटन दिसंबर तक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed