फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Russia-Ukraine war Indians arrive at Hindon airbase with pets form Ukraine

रूस-यूक्रेन जंग: कोई  बिल्ली तो कोई अपने साथ कुत्ता लेकर पहुंचा हिंडन एयरबेस, कहा-जंग में इन्हें कहां छोड़ते 

Thu, 03 Mar 2022 09:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Mar 2022 09:45 AM IST
सार

पालतू जानवरों से कितना प्यार होता है, इसका नजारा दिखा हिंडन एयरबेस पर। यूक्रेन में युद्ध के संकट के बीच जहां सभी अपनी जान बचाने के लिए जद्दोजहद में जुटे हैं, तो वहीं दो भारतीय छात्र अपने साथ पालतू जानवरों को भी वहां से बचाकर भारत वापस ले आए।

विज्ञापन
Russia-Ukraine war Indians  arrive at Hindon airbase with pets form Ukraine
पालतू बिल्ली - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन में हालात गंभीर होते जा रहे हैं। भारत सरकार किसी भी तरह वहां फंसे भारतीयों को वापस लाने के प्रयास में जुटी हुई है। ऐसे में यूक्रेन से जब एक विमान हिंडन एयरबेस पर पहुंचा तो विमान सवार युवक के साथ बिल्ली को देखकर सभी हैरान रह गए। इस दौरान एक छात्र अपने साथ दोस्त का कुत्ता लेकर लौटा। 

विज्ञापन




बंकर में साथ रही बिल्ली 

हिंडन एयरबेस पर पहुंचे इस यात्री का नाम गौतम है। गौतम ने बताया कि यह उसकी पालतू बिल्ली है, जो उसके साथ पिछले 4 महीनों से है। यूक्रेन में जब हालात बिगड़े और उसे बंकर में रहना पड़ा तब भी ये बिल्ली उसके साथ रही। उसने बिल्ली के साथ ही पोलैंड का सफर किया। यूक्रेन की राजधीन कीव में रूसी सैनिकों के हमले के दौरान अपनी इस पालतू बिल्ली और खुद को बचाते हुए उसने वतन वापसी की।

विज्ञापन


दोस्त के कुत्ते को नहीं छोड़ सका अकेला 

वहीं यूक्रेन से वतन वापसी करने वाले जाहिद अपने साथ कुत्ता लेकर हिंडन एयरबेस पहुंचे। जाहिद ने बताया कि ये कुत्ता उसके दोस्त का है। यूक्रेन में युद्ध के हालातों के बीच वे इसे वहां छोड़ नहीं सके। जाहिद ने कहा कि यूक्रेन में बहुत से लोग हैं जिनके पास कुत्ते थे। वे अपने इन पालतू कुत्तों को यूक्रेन में छोड़कर चले गए, लेकिन मैं इस कुत्ते को अपने साथ वापस ले आया।

विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed