रूस-यूक्रेन जंग: कोई बिल्ली तो कोई अपने साथ कुत्ता लेकर पहुंचा हिंडन एयरबेस, कहा-जंग में इन्हें कहां छोड़ते
पालतू जानवरों से कितना प्यार होता है, इसका नजारा दिखा हिंडन एयरबेस पर। यूक्रेन में युद्ध के संकट के बीच जहां सभी अपनी जान बचाने के लिए जद्दोजहद में जुटे हैं, तो वहीं दो भारतीय छात्र अपने साथ पालतू जानवरों को भी वहां से बचाकर भारत वापस ले आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन में हालात गंभीर होते जा रहे हैं। भारत सरकार किसी भी तरह वहां फंसे भारतीयों को वापस लाने के प्रयास में जुटी हुई है। ऐसे में यूक्रेन से जब एक विमान हिंडन एयरबेस पर पहुंचा तो विमान सवार युवक के साथ बिल्ली को देखकर सभी हैरान रह गए। इस दौरान एक छात्र अपने साथ दोस्त का कुत्ता लेकर लौटा।
बंकर में साथ रही बिल्ली
हिंडन एयरबेस पर पहुंचे इस यात्री का नाम गौतम है। गौतम ने बताया कि यह उसकी पालतू बिल्ली है, जो उसके साथ पिछले 4 महीनों से है। यूक्रेन में जब हालात बिगड़े और उसे बंकर में रहना पड़ा तब भी ये बिल्ली उसके साथ रही। उसने बिल्ली के साथ ही पोलैंड का सफर किया। यूक्रेन की राजधीन कीव में रूसी सैनिकों के हमले के दौरान अपनी इस पालतू बिल्ली और खुद को बचाते हुए उसने वतन वापसी की।
दोस्त के कुत्ते को नहीं छोड़ सका अकेला
वहीं यूक्रेन से वतन वापसी करने वाले जाहिद अपने साथ कुत्ता लेकर हिंडन एयरबेस पहुंचे। जाहिद ने बताया कि ये कुत्ता उसके दोस्त का है। यूक्रेन में युद्ध के हालातों के बीच वे इसे वहां छोड़ नहीं सके। जाहिद ने कहा कि यूक्रेन में बहुत से लोग हैं जिनके पास कुत्ते थे। वे अपने इन पालतू कुत्तों को यूक्रेन में छोड़कर चले गए, लेकिन मैं इस कुत्ते को अपने साथ वापस ले आया।