फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   royal bangal tiger of delhi zoo dies

दिल्ली चिड़ियाघर में 15 वर्षीय बंगाल टाइगर का दम टूटा

Fri, 20 Nov 2020 02:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
royal bangal tiger of delhi zoo dies
नई दिल्ली। दिल्ली के चिड़ियाघर में बृहस्पतिवार सुबह 15 वर्षीय बंगाल टाइगर बिट्टू का दम टूट गया। प्रारंभिक जांच में क्रॉनिक किडनी डिसऑर्डर के लक्षण बताए गए हैं। हालांकि, अन्य कारणों का पता लगाने के लिए दूसरा सैंपल बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान केंद्र में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

चिड़ियाघर के निदेशक रमेश कुमार पांडे के मुताबिक, बिट्टू की तबीयत काफी समय से खराब थी और करीब पिछले 20 दिन से गंभीर हालत में था। हालांकि, उसे बचाने के लिए विशेषज्ञों द्वारा बेहतर उपचार उपलब्ध कराया गया है। बिट्टू को वर्ष 2014 में भोपाल के वन विहार से दिल्ली चिड़ियाघर से दिल्ली लाया गया था। तब से ही वह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र था। बंगाल टाइगर की जंगल में औसतन उम्र 8 से 10 साल तक होती है, वहीं कुछ बंगाल टाइगर 15 वर्ष तक भी जीवित रह जाते हैं।
विज्ञापन

एक तरफ खुशी तो दूसरी तरफ गम
दिल्ली चिड़ियाघर में इन दिनों कानपुर से एनिमल एक्सचेंज के तहत ब्रीडिंग के लिए पहुंची बरखा बाघिन के आने से खुशी है वहीं,बिट्टू की मौत के बाद चिड़ियाघर में माहौल शांत है। पिछले 6 वर्षों में दिल्ली के चिड़ियाघर में ब्रीडिंग के लिए रॉयल बंगाल टाइगर बाघिन पहुंची है। हालांकि, बिट्टू से पहले सितंबर 2019 में रॉयल बंगाल टाइगर 8 वर्षीय रामा किडनी फेल होने की वजह से मर गई थी। रामा को वर्ष 2014 में मैसूर के चिड़ियाघर से लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed