{"_id":"6175c3b923197b3a9c1d2ae5","slug":"rohini-court-shootout-delhi-police-to-interrogate-gangster-kaushal-soon-ashram-news-noi6122261159","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिणी कोर्ट शूटआउट : गैंगस्टर कौशल से जल्द पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहिणी कोर्ट शूटआउट : गैंगस्टर कौशल से जल्द पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस
विज्ञापन
नई दिल्ली। हरियाणा की करनाल जेल में भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल हो रहा है। दिल्ली की मंडोली जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया ने करनाल जेल में बंद गैंगस्टर कौशल चौधरी को इंटरनेट कॉल कर जितेंद्र गोगी की हत्या के लिए शूटरों को हथियार उपलब्ध कराने को कहा था। कौशल ने दोनों शूटरों को हथियार मुहैया कराए थे। यह खुलासा टिल्लू ताजपुरिया ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की पूछताछ में किया है। अपराध शाखा ने कौशल की गिरफ्तारी डाल दी है। उसे जल्द ही प्रॉडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जाएगा। करनाल जेल प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है।
दबदबे के लिए लंबे समय से चल रही रंजिश के कारण जेल में बंद टिल्लू ताजपुरिया के कहने पर शूटर सोनीपत के जगदीप उर्फ जग्गा और मेरठ के नितिन उर्फ राहुल त्यागी ने विरोधी गैंगगस्टर जितेंद्र गोगी की 25 सितंबर को रोहिणी कोर्ट में हत्या कर दी थी। इन शूटरों को आश्रय टिल्लू के गुर्गों उमंग व विनय ने दिया था। टिल्लू के कहने पर कौशल ने शूटरों को मुरथल में हथियार उपलब्ध कराए थे। शूटरों के साथ उमंग भी हथियार लेने गया था। इन्हें दो हथियार व कारतूस दिए गए थे। टिल्लू ताजपुरिया ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने कौशल से सिग्रस एप के जरिए इंटरनेट कॉल कर बात की थी। कौशल करनाल जेल में मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था। अपराध शाखा पता लगा रही है कि शूटरों को मुरथल में हथियार किसने सौंपे थे।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, कौशल चौधरी हरियाणा के गुरुग्राम का कुख्यात गैंगस्तर है। कौशल के खिलाफ काफी मामले दर्ज हैं। वह उस समय चर्चा में आया था, जब उसने एक करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर जून, 2019 में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या करा दी थी।
विज्ञापन
कौशल टिल्लू ताजपुरिया, नीरज बवानिया, बागपत के सुनील राठी गिरोह और मोहम्मद इरफान उर्फ छेनू पहलवान के खेमे में शामिल हो गया था। उसकी दिल्ली की जेलों में इस खेमे के गैंगस्टरों से मुलाकात हुई थी। कौशल की रंजिश काला जठेड़ी-लारेंस बिश्नोई से चल रही है।