{"_id":"61f5fbd948c73b1cae5810af","slug":"roads-will-be-built-in-delhi-on-the-lines-of-europe","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोप की तर्ज पर दिल्ली में बनेंगी सड़कें: मॉडल टाउन इलाके में मुकुंदपुर चौक के पास बनाई जाएगी सैंपल सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरोप की तर्ज पर दिल्ली में बनेंगी सड़कें: मॉडल टाउन इलाके में मुकुंदपुर चौक के पास बनाई जाएगी सैंपल सड़क
Sun, 30 Jan 2022 08:15 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 30 Jan 2022 08:15 AM IST
सार
देश की राजधानी दिल्ली में यूरोप की तर्ज पर सड़कें बनेंगी। मॉडल टाउन इलाके में मुकुंदपुर चौक के पास सैंपल सड़क बनाई जाएगी। इसके बाद सड़क पास होने पर राजधानी में 540 किमी सड़कें निर्माण की योजना है
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की सड़कें अब यूरोप के मानकों के आधार पर तैयार होंगी। इसके लिए सैंपल रोड का चुनाव कर लिया गया है। उत्तरी दिल्ली मॉडल टाऊन के समीप मुकुंदपुर चौक के पास नौ सौ मीटर का सैंपल रोड बनाया जाएगा। सैंपल रोड पास होने के बाद इस तरह की सड़कें दिल्ली में 540 किलोमीटर में फिर से डिजाइन कर बनाई जाएंगी।
सैंपल रोड के लिए दिल्ली सरकार ने एक सर्कुलर जारी कर स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुकुंदपुर चौक तक रोड नंबर 51 के 900 मीटर के सैंपल स्ट्रेच का स्ट्रीटस्केपिंग और सौंदर्यीकरण का काम जल्द शुरू किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के अनुसार पुनर्विकास के लिए अनुमानित 19.52 करोड़ रुपये बजट की मंजूरी दी गई है।
यह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में शामिल है। यूरोपीय मानकों पर सड़कों का नया स्वरूप और सौंदर्यीकरण इस परियोजना का हिस्सा है। इसी तरह पिछले सप्ताह दिल्ली सरकार ने पश्चिमी दिल्ली में टिकरी सीमा के पास रोहतक रोड (एनएच-10) पर 675 मीटर नमूना खंड और पूर्वोत्तर दिल्ली में वजीराबाद रोड के 550 मीटर के खंड के लिए अनुमान और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की थी।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि इस परियोजना में सड़क को मजबूत करना, इसकी सुंदरता को बढ़ाना और सड़क के किनारे कियोस्क, बेंच, सजावटी रोशनी और पानी के एटीएम जैसी सुविधाएं शुरू करना शामिल है। समर्पित साइकिल ट्रैक और चौड़े फुटपाथ का निर्माण भी किया जाएगा। ताकि पैदल यात्रियों व साइकिल चालक फ्रेंडली सड़क बन सके।