{"_id":"62b245d14f576e52db3ba78d","slug":"roads-to-be-built-on-the-lines-of-european-cities-say-manish-sisodia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News : मनीष सिसोदिया बोले- यूरोपीय शहरों की तर्ज पर बनेंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News : मनीष सिसोदिया बोले- यूरोपीय शहरों की तर्ज पर बनेंगी सड़कें
Wed, 22 Jun 2022 03:57 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 22 Jun 2022 03:57 AM IST
सार
उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार के अधीन सभी सड़कों को शानदार बनाने का लक्ष्य रखा है। इन सड़कों पर लोगों के लिए बहुत सी सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार सड़कों को बेहतर बनाने और दिल्लीवासियों को सड़कों पर चलने का शानदार अनुभव प्रदान करने में जुटी हुई है। इस कड़ी में दिल्ली सरकार यूरोपीय शहरों की तर्ज पर सड़कों का सौंदर्यीकरण करा रही है।
विज्ञापन
सिसोदिया ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शांति वन से राजघाट ट्रैफिक लाइट तक पायलट फेज में चल रहे 500 मीटर लंबाई के सड़क सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने प्रोजेक्ट की धीमी गति पर संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई व कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार के अधीन सभी सड़कों को शानदार बनाने का लक्ष्य रखा है। इन सड़कों पर लोगों के लिए बहुत सी सुविधाएं होंगी। बैठने के लिए ओपन स्पॉट्स होंगे व पूरे स्ट्रेच को हरा-भरा बनाने के लिए पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में स्ट्रीट स्केपिंग की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत पीडब्ल्यूडी द्वारा अभी पायलट फेज में दिल्ली की 16 सड़कों का वहां की जरूरतों के अनुसार सौंदर्यीकरण किया जा रहा है व इनके पूरा होने के पश्चात दिल्ली के 540 किलोमीटर रोड स्ट्रेच का भी इसी की तर्ज पर सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
ये सुविधाएं होंगी विकसित
- सड़कों के किनारे फुटपाथ पर लगाई जाएंगी रंग-बिरंगी टाइल्स।
- पौधे लगाकर हरियाली को किया जाएगा विकसित।
- लोगों के बैठने के लिए तैयार किए जाएंगे शानदार ओपन सिटिंग एरिया।
- साइकिल चलाने के तैयार की जाएगी अलग लेन।
- डिजाइनर एलईडी लाइटों से रात में जगमगाएंगी सड़कें।
- लोगों की सुविधा के लिए बनाए जाएंगे जनसुविधा केंद्र।
- फव्वारे व सैंड स्टोन आर्टवर्क से बढ़ेगी सड़कों की खूबसूरती।