फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Roads of East Delhi will be made pothole free with readymade mixture

रेडीमेड मिश्रण से गड्ढा मुक्त बनेंगी पूर्वी दिल्ली की सड़कें

Mon, 17 Jan 2022 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Roads of East Delhi will be made pothole free with readymade mixture
नई दिल्ली। बरसात में खराब हुई सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए पूर्वी दिल्ली नगर निगम पहली बार रेडीमेड मिश्रण का उपयोग करेगा। इसके लिए निगम ने भारी मात्रा में रेडीमेड बिटुमिनस पोथोल पैचिंग मिक्स मंगाया है, जिसे शाहदरा उतरी और दक्षिणी जोन के विभिन्न वार्डों में सड़कों की मरम्मत और गड्ढे भरने के लिए वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्वी निगम के प्रमुख अभियंता दिलीप रामनानी ने बताया कि पूर्वी निगम पहली बार सड़कों को बनाने में इस प्रकार के रेडीमेड मिश्रण का प्रयोग करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बरसात के दौरान विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। जिसे देखते हुए युद्ध स्तर गड्ढे भरने का कार्य किया जा रहा है। पूर्वी निगम ने 96 हजार किलोग्राम रेडीमेड बिटुमिनस पोथोल पैचिंग मिश्रण की खरीद की है, जिसके प्रयोग से धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्वी निगम अपने अधिकार क्षेत्र में 60 फुट से कम चौड़ाई वाली सड़कों और गलियों का रखरखाव करता है। निगम ने बताया है कि अगले 15 दिनों में सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed