फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ring corridor will be built by Pink Line driverless metro will cross Yamuna twice in one round

दिल्ली: पिंक लाइन की ड्राइवरलेस मेट्रो बनाएगी रिंग कॉरिडोर, एक फेरे में दो बार करेगी यमुना को पार, यात्रियों को मिलेगी राहत

Mon, 21 Feb 2022 08:05 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 21 Feb 2022 08:05 PM IST
सार

मौजपुर से मजलिस पार्क के बीच 12.5 किलोमीटर के दायरे में आठ मेट्रो स्टेशन होंगे। इनमें यमुना विहार, भजनपुरा, खजूरी खास, सूरघाट, सोनिया विहार, जगतपुर गांव, झरोदा माजरा, बुरारी शामिल हैं। सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे।

विज्ञापन
Ring corridor will be built by Pink Line driverless metro will cross Yamuna twice in one round
delhi metro - फोटो : कुमार संजय

विस्तार

दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तीन में सबसे छोटे 12.5 किलोमीटर (मौजपुर-मजलिस पार्क) के दायरे में अगले साल तक मेट्रो परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। इस कॉरिडोर पर आठ स्टेशन होंगे। फिलहाल यमुना विहार, भजनपुरा सहित इस कॉरिडोर के दूसरे स्टेशनों का भी निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दायरे में सिग्नेचर ब्रिज के समांनातर यमुना के उपर मेट्रो बगैर ड्राइवर दौड़ेगी। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि इस कॉरिडोर के तैयार होने से पिंक लाइन पर मेट्रो दो बार यमुना नदी के उपर से गुजरेगी। मौजूदा पिंक लाइन पर फिलहाल मेट्रो एक बार यमुना के उपर से गुजरती है। फेज-4 के पहले कॉरिडोर का निर्माण पूरा होने के बाद यह कॉरिडोर देश का पहला रिंग मेट्रो कॉरिडोर बन जाएगा। इससे उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिल्ली के दूसरे क्षेत्रों में पहुंचने में लाखों यात्रियों को कम समय में अधिक दूरी तय करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो फेज-4 परियोजना के तहत तीन कॉरिडोर पर निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें आरके आश्रम-जनकपुरी (पश्चिम), तुगलकाबाद-एयरोसिटी और मौजपुर-मजलिस पार्क शामिल हैं। सभी कॉरिडोर पर निर्माण कार्य चल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ मेट्रो स्टेशन
मौजपुर से मजलिस पार्क के बीच 12.5 किलोमीटर के दायरे में आठ मेट्रो स्टेशन होंगे। इनमें यमुना विहार, भजनपुरा, खजूरी खास, सूरघाट, सोनिया विहार, जगतपुर गांव, झरोदा माजरा, बुरारी शामिल हैं। सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे।

फ्लाईओवर के साथ साथ दौड़ेगी मेट्रो
दिल्ली मेट्रो का पहला एकीकृत फ्लाईओवर का निर्माण तैयार होगा। इसके लिए फ्लाईओवर के समानांतर मेट्रो भी चलेगी। दिल्ली मेट्रो के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है। फेज-4 के मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर पर सूरघाट के नजदीक एक वाहन अंडरपास के साथ एक एकीकृत फ्लाईओवर-मेट्रो वायडक्ट संरचना का निर्माण किया जा रहा है। फ्लाईओवर और वाहन अंडरपास वजीराबाद फ्लाईओवर (सिग्नेचर ब्रिज) और डीएनडी के नजदीक रिंग रोड के बीच रिंग रोड के समानांतर यमुना नदी के साथ एक एलिवेटेड रोड तैयार किया जाएगा। आउटर रिंग रोड से सिग्नेचर ब्रिज की तरफ वाहनों की आवाजाही को सुगम करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से अंडरपास का निर्माण भी किया जाएगा। मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर फ्लाईओवर के समानांतर मेट्रो वायडक्ट होंगे।


कॉरिडोर पर मिलेगी एनसीएमसी की सुविधा भी
दिल्ली मेट्रो फेज-4 के सभी स्टेशनों पर लगाए जाने वाले एएफसी गेट पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) का इस्तेमाल कर सकेंगे। सॉफ्टवेयर पहले से अपग्रेड होंगे ताकि यात्रियों को सफर में किसी तरह दिक्कत न आए। इस कार्ड का इस्तेमाल मेट्रो के अलावा दूसरी जगहों पर भी कर सकेंगे। एनसीएमसी की सुविधा इसी साल के आखिरी तक शुरू करने का लक्ष्य है। माना जा रहा है कि अगले साल तक सभी लाइनों पर मेट्रो यात्रियों को एनसीएमसी की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed